• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

बवासीर को हल्के में न लें! ये छोटी सी लापरवाही करा सकती है सर्जरी तक, हो जाएं सतर्क

बवासीर एक आम बीमारी है जिसे लोग शर्म की वजह से छुपाते हैं. समय पर इलाज न लेने से हालत बिगड़ सकती है. कब्ज, गलत खानपान और देरी से इलाज इसकी बड़ी वजहें हैं. शुरुआती चरण में दवा से आराम मिल सकता है.

  • Samachaar Desk | 05 Dec 2025 01:00 PM
बवासीर को हल्के में न लें! ये छोटी सी लापरवाही करा सकती है सर्जरी तक, हो जाएं सतर्क

सर्दियों की तरह, कई बार हमारी कुछ स्वास्थ्य समस्या भी धीरे-धीरे बढ़ती जाती हैं. बवासीर (पाइल्स) भी ऐसी ही बीमारी है जिसे लोग शर्म या डर की वजह से छिपाते रहते हैं. इस कारण कई मरीज समय पर इलाज नहीं करा पाते और स्थिति बिगड़ जाती है. दिल्ली के रहने वाले प्रमोद का मामला इसी का उदाहरण है.

दिल्ली के मयूर विहार में रहने वाले 36 वर्षीय प्रमोद को छह महीने से कब्ज की समस्या थी. पेट दर्द होने पर वह कभी चूर्ण तो कभी दवा ले लेते थे. शुरू-शुरू में उन्हें थोड़ी राहत भी मिल जाती थी, लेकिन पिछले एक महीने से टॉयलेट के बाद खून आने लगा. उन्होंने इसे नजरअंदाज किया और पहले की तरह घर के नुस्खों का सहारा लेते रहे. जब हालत बिगड़ गई, तब डॉक्टर ने जांच में बताया कि उन्हें बवासीर है. शुरू में दवाओं से राहत मिल सकती थी, लेकिन इलाज टालने से बीमारी बढ़ गई और अंत में सर्जरी करनी पड़ी. डॉक्टरों का कहना है कि यही गलती कई लोग करते हैं और समय पर उचित इलाज न मिलने से समस्या गंभीर हो जाती है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

लोग बवासीर के बारे में बात करने में क्यों झिझकते हैं?

TV 9 से बातचीत के दौरान जीटीबी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बवासीर उन बीमारियों में से है जिसे मरीज ‘शर्म’ की वजह से किसी से साझा नहीं करते. एम्स के गैस्ट्रोलॉजी विशेषज्ञ बताते हैं कि कई मरीज इस सोच में रहते हैं कि लोग क्या कहेंगे. लेकिन यह सिर्फ बीमारी को बढ़ाता है. यह किसी भी सामान्य बीमारी की तरह है और समय रहते डॉक्टर को दिखाना जरूरी है.

बवासीर क्यों होती है?

सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, बवासीर का सबसे बड़ा कारण लंबे समय तक बना रहने वाला कब्ज है.

मुख्य कारण

लगातार कब्ज खाने में फाइबर की कमी अधिक तला-भुना भोजन बार-बार जोर लगाकर मल त्याग लंबे समय तक बैठकर काम करना

कब्ज के कारण गुदा क्षेत्र की नसों पर दबाव बढ़ता है, वे सूज जाती हैं और यह बवासीर का रूप ले लेता है. ये बीमारी अचानक नहीं होती, बल्कि वर्षों की लापरवाही से बनती है.

बवासीर के लक्षण जिन्हें नजरअंदाज न करें

टॉयलेट के बाद खून आना गुदा में जलन, खुजली या दर्द मल त्यागते समय अत्यधिक तकलीफ बार-बार कब्ज गुदा के पास गांठ जैसा महसूस होना इनमें से कोई भी लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए.

इलाज कैसे होता है?

एम्स के विशेषज्ञों के अनुसार, बवासीर का इलाज केवल सर्जरी नहीं है. अगर शुरुआती चरण में पता चल जाए, तो दवाओं और डाइट से 90% मरीज बिना सर्जरी ठीक हो जाते हैं.

इलाज के तरीके

कब्ज दूर करने की दवाएं फाइबर युक्त आहार पर्याप्त पानी गंभीर मामलों में स्टेपलर या लेजर सर्जरी

किसी भी अस्पताल के गैस्ट्रोलॉजिस्ट से मिलकर जांच करानी चाहिए. बीमारी के ग्रेड के अनुसार इलाज तय होता है.

बवासीर से कैसे बचें?

डॉक्टरों के अनुसार रोकथाम सबसे अच्छा उपाय है. क्या करें-

खाना में फाइबर शामिल करें (सलाद, दालें, फल, सब्जियां) दिन में 7–8 गिलास पानी पिएं टॉयलेट में मोबाइल न ले जाएं लंबे समय तक टॉयलेट सीट पर न बैठें तला-भुना और मसालेदार भोजन कम करें

संबंधित ख़बरें
bigg boss 19

Bigg Boss 19: क्या सच में अमाल मलिक और तान्या मित्तल ने कर ली है शादी? देखें वायरल वीडियो..!

RBI NEWS

Repo Rate Cut: आम जनता को बड़ी राहत, फिर घट गया रेपो रेट, EMI का कम होगा बोझ

Kishmish Vs Munakka

किशमिश vs मुनक्का: सर्दियों में कौन सा ड्राई फ्रूट देगा दोगुनी ताकत? जानें फायदे

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home