• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

क्या पानी में छिपा है बच्चों की हाइट बढ़ाने का चमत्कारी फॉर्मूला? जानिए स्विमिंग से जुड़ी सच्ची कहानी!

क्या बच्चों की लंबाई बढ़ाने का आसान तरीका आपके सामने होते हुए भी आप उसे नजरअंदाज कर रहे हैं? कई पैरेंट्स को लगता है कि स्विमिंग से बच्चों की हाइट बढ़ सकती है, लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ एक मिथ? जानिए इसके बारे में-

  • Samachaar Desk | 10 Jul 2025 08:04 AM
क्या पानी में छिपा है बच्चों की हाइट बढ़ाने का चमत्कारी फॉर्मूला? जानिए स्विमिंग से जुड़ी सच्ची कहानी!

बच्चों की लंबाई को लेकर पैरेंट्स के मन में अक्सर कई सवाल घूमते हैं — क्या कुछ एक्सरसाइज से लंबाई बढ़ सकती है? क्या स्विमिंग से हाइट में इजाफा होता है? इन सवालों के जवाब तलाशते हुए कई बार हम भ्रमित हो जाते हैं. लेकिन सच्चाई क्या है? आइए जानें कि स्विमिंग बच्चों की लंबाई पर वाकई असर डालती है या नहीं.

सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि किसी भी व्यक्ति की लंबाई का सबसे बड़ा कारक होता है जेनेटिक्स - यानी माता-पिता से मिले गुणसूत्र. अगर माता-पिता की हाइट कम है, तो संभावना है कि बच्चे की हाइट भी सीमित हो. लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि कोशिश ही न की जाए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

स्विमिंग का रोल

स्विमिंग खुद में लंबाई नहीं बढ़ाती, लेकिन यह बच्चों को उनकी जेनेटिकली निर्धारित अधिकतम हाइट तक पहुंचाने में जरूर मदद कर सकती है. ये एक ऐसी शारीरिक गतिविधि है, जो शरीर को कई स्तरों पर मजबूत बनाती है.

शरीर में लचीलापन और स्ट्रेचिंग का असर

स्विमिंग करते समय हाथ-पैरों की मूवमेंट से पूरे शरीर में खिंचाव आता है. ये स्ट्रेचिंग मसल्स और जॉइंट्स को मजबूत और लचीला बनाती है. इस लचीलापन से बच्चे अधिक एक्टिव रहते हैं और शरीर का विकास बेहतर होता है.

रीढ़ की हड्डी पर दबाव कम

पानी में एक्सरसाइज करने से गुरुत्वाकर्षण का प्रभाव कम हो जाता है, जिससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव नहीं पड़ता. ये अस्थायी रूप से रीढ़ की लंबाई को थोड़ा बढ़ा सकता है, जिससे बच्चा कुछ समय के लिए लंबा नजर आता है. हालांकि, ये बदलाव स्थायी नहीं होते.

ग्रोथ हार्मोन को करता है एक्टिव

स्विमिंग जैसी एक्टिविटी से शरीर में ग्रोथ हार्मोन का स्राव बढ़ता है. ये हार्मोन हड्डियों की ग्रोथ में अहम भूमिका निभाते हैं. इसलिए जो बच्चे नियमित रूप से एक्टिव रहते हैं, उनके शरीर की विकास प्रक्रिया भी बेहतर होती है.

सही पोस्चर बनाता है कॉन्फिडेंट

स्विमिंग से पेट और पीठ की मसल्स मजबूत होती हैं, जिससे बच्चों का पोस्चर सुधरता है. सही मुद्रा में चलना और बैठना उन्हें लंबा और आत्मविश्वासी दिखाता है. यह उनके व्यक्तित्व को भी सकारात्मक बनाता है.

न्यूट्रीशियन और हेल्थ में सुधार

स्विमिंग से बच्चों को अच्छी भूख लगती है और उनका मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है. इससे वे जरूरी न्यूट्रीएंट्स अच्छे से अवशोषित कर पाते हैं, जो ग्रोथ में मदद करते हैं. एक हेल्दी बॉडी ही लंबाई की दिशा में सही आधार तैयार करती है.

संबंधित ख़बरें
पंजाब सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत दी, लीजहोल्ड प्लॉट अब फ्रीहोल्ड में बदल सकेंगे

पंजाब सरकार ने व्यापारियों को बड़ी राहत दी, लीजहोल्ड प्लॉट अब फ्रीहोल्ड में बदल सकेंगे

प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाबियों के लिए खुशखबरी: आदमपुर एयरपोर्ट से कनेक्टिंग फ्लाइट शुरू

Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 10 July, 2025 : गुरुवार को इन 5 राशियों को मिलेगी जबरदस्त सफलता, लेकिन बाकी को रहना होगा अलर्ट

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home