• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

हाई BP और किडनी मरीजों के लिए दवाओं से ज्यादा असरदार हैं ये चीजें, नई रिसर्च में खुलासा

Health Tips: एक नई स्टडी में सामने आया है कि रोजाना फल और सब्जियां खाने से हाई BP कंट्रोल, किडनी हेल्थ बेहतर और हार्ट अटैक का खतरा कम होता है.

  • Samachaar Desk | 18 Aug 2025 12:11 PM
हाई BP और किडनी मरीजों के लिए दवाओं से ज्यादा असरदार हैं ये चीजें, नई रिसर्च में खुलासा

क्या आप हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी से परेशान हैं? तो आपकी थाली में रखा एक सेब या एक कटोरी हरी सब्जी, दवाओं से ज्यादा असर दिखा सकती है. हाल ही में अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास, ऑस्टिन में हुई रिसर्च में सामने आया है कि रोजाना की डाइट में फल और सब्जियां शामिल करने से न सिर्फ किडनी की सेहत बेहतर होती है, बल्कि ब्लड प्रेशर कम होता है और हार्ट अटैक का खतरा भी घटता है.

5 साल तक चला अध्ययन

इस रिसर्च में 153 हाई ब्लड प्रेशर और मैक्रोएल्ब्यूमिन्यूरिया से पीड़ित मरीजों को तीन समूहों में बांटा गया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

1. पहला ग्रुप – रोजाना 2–4 कप फल और सब्जियां खाने को दी गईं.

2. दूसरा ग्रुप – रोजाना दो बार सोडियम बाइकार्बोनेट (बेकिंग सोडा) की गोलियां दी गईं.

3. तीसरा ग्रुप – केवल सामान्य मेडिकल केयर दी गई.

मैक्रोएल्ब्यूमिन्यूरिया क्यों खतरनाक है?

यह स्थिति क्रॉनिक किडनी डिजीज का संकेत है. इसमें धीरे-धीरे किडनी फेल होने का खतरा बढ़ता है. साथ ही हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क भी कई गुना अधिक हो जाता है.

रिसर्च के नतीजे

अध्ययन से पता चला कि फल-सब्जियां और सोडियम बाइकार्बोनेट दोनों से ही किडनी की सेहत में सुधार हुआ. लेकिन ब्लड प्रेशर कंट्रोल और हार्ट डिजीज से बचाव में सिर्फ फल और सब्जियां ही असरदार साबित हुईं. बेकिंग सोडा से यह फायदा नहीं मिला.

दवाई की खुराक भी घटी

एक और महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह रहा कि जिन मरीजों ने नियमित रूप से फल और सब्जियां खाईं, उन्हें हाई BP और हार्ट डिजीज के इलाज में कम दवाएं लेनी पड़ीं. यानी कम डोज में भी अच्छे नतीजे मिले.

विशेषज्ञ की राय

स्टडी में शामिल डॉ. मनींदर काहलों के अनुसार, “किडनी हेल्थ के फायदे तो बेकिंग सोडा और फल-सब्जियां दोनों से मिल सकते हैं, लेकिन BP कंट्रोल और हार्ट डिजीज से बचाव केवल फल-सब्जियों से ही संभव है. इसलिए हाई BP के मरीजों के लिए इन्हें फाउंडेशनल ट्रीटमेंट मानना चाहिए.”

क्या करें मरीज?

1. रोजाना 2–4 कप हरी पत्तेदार सब्जियां, खीरा, टमाटर, गाजर, पपीता, सेब, संतरा जैसे फल-सब्जियां शामिल करें.

2. जंक फूड, ज्यादा नमक और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाए रखें.

3. नियमित व्यायाम करें और पर्याप्त पानी पिएं.

अगर आप हाई ब्लड प्रेशर और किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपकी प्लेट में फल और सब्जियां किसी भी दवा जितनी ही जरूरी हैं. यह न सिर्फ किडनी को बचाएंगी, बल्कि दिल को भी स्वस्थ रखेंगी और दवाओं पर निर्भरता घटा देंगी.

संबंधित ख़बरें
nose picking

छोटी सी गलती, बड़ा खतरा! नाक में उंगली डालने से हो सकती है ये बड़ी समस्या

Chia Seeds Benefits

Chia Water छोड़िए, जान लिए दही के साथ चिया सीड्स खाने के फायदे, तो रह जाएंगे दंग

WhatsApp

WhatsApp Screen Mirroring Fraud: एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें कैसे बचें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home