• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

Covid-19 Update: एक बार फिर भारत में पैर पसार रहा कोरोना, दक्षिणी राज्यों में सबसे ज्यादा Case, जानें पूरी स्थिति

Covid-19 Update: भारत में एक बार फिर कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं, खासकर केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक में. फिलहाल 300 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं, जिनमें से 270 से अधिक केवल केरल में हैं. INSACOG ने दो नए वेरिएंट — NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान की है, लेकिन अभी JN.1 वेरिएंट ही प्रमुख बना हुआ है.

  • Samachaar Desk | 25 May 2025 08:04 PM
Covid-19 Update: एक बार फिर भारत में पैर पसार रहा कोरोना, दक्षिणी राज्यों में सबसे ज्यादा Case, जानें पूरी स्थिति

Covid-19: भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस के मामलों में धीरे-धीरे इजाफा देखा जा रहा है, खासकर दक्षिण भारत के राज्यों में. इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए केंद्र सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि अभी अधिकतर मामलों में लक्षण बेहद मामूली हैं और मरीजों को होम आइसोलेशन में ही ठीक किया जा रहा है.

किन राज्यों में बढ़े हैं मामले?

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों में नए संक्रमण सामने आ रहे हैं. केरल में इस महीने अब तक 270 से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं. वहीं, दिल्ली में 23, आंध्र प्रदेश में 4, तेलंगाना में 1 और बेंगलुरु में एक 9 महीने के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सामने आए नए वेरिएंट्स 

INSACOG (इंडियन सार्स-कोव-2 जिनोमिक्स कंसोर्टियम) ने भारत में दो नए कोरोना वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 की पहचान की है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) ने इन्हें "वेरिएंट्स अंडर मॉनिटरिंग" की श्रेणी में रखा है, क्योंकि इनमें ट्रांसमिशन की क्षमता बढ़ी हुई पाई गई है. हालांकि, अभी तक इन वेरिएंट्स के ज्यादा गंभीर लक्षण देने के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं.

JN.1 प्रमुख वेरिएंट

हालांकि नए वेरिएंट्स सामने आए हैं, लेकिन भारत में फिलहाल JN.1 वेरिएंट ही सबसे प्रमुख बना हुआ है. स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता जरूर जरूरी है.

महाराष्ट्र में एक मौत, सतर्कता जरूरी

महाराष्ट्र के ठाणे में हाल ही में एक 21 वर्षीय डायबिटिक युवक की मौत कोविड संक्रमण से हुई है. फिलहाल राज्य में 18 एक्टिव केस हैं, जिनमें से 8 नए केस शनिवार, 24 मई को सामने आए.

हालांकि संक्रमण का स्तर अभी नियंत्रण में है, लेकिन बढ़ते मामलों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. केंद्र सरकार ने स्थिति की समीक्षा शुरू कर दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. खासतौर पर बुजुर्ग, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

संबंधित ख़बरें
तेज बारिश में 'फ्लॉप' हुआ एयरपोर्ट! IGI की छत ढही, अफरा-तफरी मच गई

तेज बारिश में 'फ्लॉप' हुआ एयरपोर्ट! IGI की छत ढही, अफरा-तफरी मच गई

चेन्नई की धमाकेदार जीत: गुजरात को 83 रन से हराया, कॉन्वे-ब्रेविस चमके

चेन्नई की धमाकेदार जीत: गुजरात को 83 रन से हराया, कॉन्वे-ब्रेविस चमके

Google Pixel 7

Google Pixel 7 अब आधी कीमत पर! इतनी जबरदस्त Deal कहीं और नहीं मिलेगी, जानें कहां से खरीदें

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home