• Monday, May 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Sports

चेन्नई की धमाकेदार जीत: गुजरात को 83 रन से हराया, कॉन्वे-ब्रेविस चमके

आईपीएल 2025 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से हराकर जोरदार जीत दर्ज की। चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 230 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे ने 52 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। जवाब में गुजरात की टीम 147 रन पर ऑलआउट हो गई।

  • Saurabh | 25 May 2025 07:24 PM
चेन्नई की धमाकेदार जीत: गुजरात को 83 रन से हराया, कॉन्वे-ब्रेविस चमके

 CSK VS GT: आईपीएल 2025 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से करारी शिकस्त दी। रविवार को खेले गए इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर सिमट गई।

चेन्नई ने गुजरात को 83 रन से हराया

आईपीएल 2025 के अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 83 रन से हराकर धमाकेदार जीत दर्ज की। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में सीएसके के कप्तान एम.एस. धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

चेन्नई की ओर से ओपनर आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में तेज़ 34 रन बनाए, जबकि डेवोन कॉन्वे ने 35 गेंदों पर 52 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उर्विल पटेल ने 19 गेंदों पर 35 रन ठोके और अंत में डेवाल्ड ब्रेविस ने 23 गेंदों में 57 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर स्कोर को 230 तक पहुंचाया। रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर नाबाद लौटे। गुजरात के गेंदबाज चेन्नई के सिर्फ 5 विकेट ही निकाल सके।

231 रन का विशाल स्कोर रहा जीत की नींव

231 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की शुरुआत लड़खड़ा गई। तीसरे ओवर में कप्तान शुभमन गिल 13 रन बनाकर आउट हो गए। चौथे और पांचवें ओवर में भी दो और विकेट गिर गए। हालांकि, साई सुदर्शन (41 रन, 28 गेंद) और शाहरुख खान ने पारी को कुछ देर संभाला, लेकिन 11वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने दोनों को आउट कर गुजरात की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इसके बाद कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका और पूरी टीम 18.3 ओवर में 147 रन पर ढेर हो गई। चेन्नई की ओर से नूर अहमद और अंशुल कम्बोज ने 3-3 विकेट झटके, वहीं जडेजा को दो सफलताएं मिलीं। गुजरात की यह लगातार दूसरी हार रही, इससे पहले टीम को लखनऊ के खिलाफ भी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

संबंधित ख़बरें
टाइट जींस पहनी तो मर्द नहीं! रूसी चर्च का 'मर्दानगी नियम' सुनकर दिमाग हिल जाएगा

टाइट जींस पहनी तो मर्द नहीं! रूसी चर्च का 'मर्दानगी नियम' सुनकर दिमाग हिल जाएगा

तेज प्रताप यादव को लालू ने पार्टी से निकाला, रिश्ते को लेकर पोस्ट के बाद एक्शन

तेज प्रताप यादव को लालू ने पार्टी से निकाला, रिश्ते को लेकर पोस्ट के बाद एक्शन

तेज बारिश में 'फ्लॉप' हुआ एयरपोर्ट! IGI की छत ढही, अफरा-तफरी मच गई

तेज बारिश में 'फ्लॉप' हुआ एयरपोर्ट! IGI की छत ढही, अफरा-तफरी मच गई

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home