• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

गर्मी में सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना है इमली का जूस, शरीर के लिए चमत्कारी टॉनिक से कम नहीं!

Imli Ke Juice Ke Fayde: गर्मियों में इमली का खट्टा-मीठा जूस पीना न सिर्फ स्वाद में राहत देता है, बल्कि यह सेहत का भी खजाना है. इसमें मौजूद टार्टरिक एसिड, पोटैशियम और फाइबर पाचन को दुरुस्त रखते हैं और कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं. इमली का एक खास तत्व हाइड्रॉक्सी सिट्रिक एसिड वजन घटाने में सहायक होता है, जो भूख कम करता है और फैट को स्टोर होने से रोकता है.

  • Samachaar Desk | 12 Jun 2025 06:55 PM
गर्मी में सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का भी खजाना है इमली का जूस, शरीर के लिए चमत्कारी टॉनिक से कम नहीं!

गर्मियों में कुछ ठंडा और हेल्दी पीने का मन हो, तो इमली का जूस एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद सिर्फ आपकी जीभ को तृप्त नहीं करता, बल्कि आपकी सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद है. हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि इमली के जूस को गर्मियों की डाइट में शामिल करना चाहिए. आइए जानते हैं इस जूस के फायदे.

पाचन तंत्र को रखे दुरुस्त

इमली में टार्टरिक एसिड, पोटैशियम और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन क्रिया को सक्रिय करने में मदद करते हैं. यह कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत देता है और पेट को हल्का महसूस कराता है. गर्मियों में जब अक्सर पेट गड़बड़ होता है, इमली का जूस एक असरदार घरेलू उपाय बन सकता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वजन घटाने में कारगर

इमली में पाया जाने वाला हाइड्रोक्सीसिट्रिक एसिड भूख को कम करने और फैट को स्टोर होने से रोकने में मदद करता है. यह फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करता है. अगर आप वजन कम करने की कोशिश में हैं, तो इमली का जूस आपकी डाइट का हिस्सा जरूर होना चाहिए.

दिल को रखे मजबूत

इमली में मौजूद पोटैशियम और फाइबर बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं. यह हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम करता है. साथ ही, यह खून को भी साफ करता है और ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है.

शरीर को करे डिटॉक्स

इमली का जूस एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालता है. यह त्वचा को भी फ्री रेडिकल्स से बचाता है और एजिंग को स्लो करता है, जिससे आप अंदर और बाहर से हेल्दी रहते हैं.

इम्यूनिटी को बढ़ाए

इमली में विटामिन C, B और कई जरूरी एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं. यह वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शनों से शरीर की रक्षा करने में मदद करता है. गर्मियों में इमली का जूस सिर्फ स्वाद से भरा पेय नहीं, बल्कि एक संपूर्ण सेहत टॉनिक है. इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें और गर्मी में रहें फिट और फ्रेश.

(Disclaimer: यह स्टोरी सामान्य जानकारियों पर आधारित है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या में विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें.)

संबंधित ख़बरें
Ai171 Plane Crash

AI171 विमान हादसा: 169 भारतीय, ब्रिटेन के 53, पुर्तगाल के 7 और 1 कनाडाई क्रैश विमान में यात्री; ये रहीं पैसेंजर्स लिस्ट, 100 से ज्यादा शव बरामद

AHMEDABAD PLANE CRASH: दिल्ली BJP ने रद्द किए सभी कार्यक्रम; सीएम गुप्ता ने जताया दुःख, दिल्ली से अहमदाबाद की सभी फ्लाइट्स रद्द

AHMEDABAD PLANE CRASH: दिल्ली BJP ने रद्द किए सभी कार्यक्रम; सीएम गुप्ता ने जताया दुःख, दिल्ली से अहमदाबाद की सभी फ्लाइट्स रद्द

AHMEDABAD PLANE CRASH: डीएनए सैंपल से होगी शवों की पहचान, पुलिस ने कहा, किसी का बचना मुश्किल

AHMEDABAD PLANE CRASH: डीएनए सैंपल से होगी शवों की पहचान, पुलिस ने कहा, किसी का बचना मुश्किल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home