• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Toxic Teaser Out: खत्म हुआ इंतजार... आ गया टॉक्सिक का टीजर, लोगों ने कहा- धुरंधर फेल...!

Toxic Teaser: यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें राया के एक्शन और खलनायक की चुनौती ने फैंस को रोमांचित कर दिया.

  • Samachaar Desk | 20 Feb 2026 02:32 PM
Toxic Teaser Out: खत्म हुआ इंतजार... आ गया टॉक्सिक का टीजर, लोगों ने कहा- धुरंधर फेल...!

Toxic Teaser: सुपरस्टार यश ने अपने फैन्स को पहले ही फिल्म टॉक्सिक का टीजर-ट्रेलर दिखाकर उत्साहित किया था. अब शुक्रवार यानी आज उन्होंने ऑफिशियल टीजर रिलीज किया है और इंटरनेट पर इसे लेकर फैंस का उत्साह चरम पर है. फिल्म की पहली झलक से ही ये साफ हो गया है कि ये एक थ्रिलर और एक्शन से भरपूर एक्सपीरिएंस होगा.

टीजर का परिचय

टीजर की शुरुआत डरावने दृश्यों के साथ होती है. यश का रोल, राया, चेतावनी सुनता है कि इस बार दुश्मन बहुत खतरनाक है, लेकिन वो पीछे हटने के बजाय अपनी चुनौती देने को तैयार रहता है. टीजर में हिंसक और इंटेंस एक्शन दृश्य दिखाई देते हैं, जिसमें लड़ाइयां, हड्डियों का टूटना और खतरनाक मुकाबले शामिल हैं. ये दिखाता है कि राया के सामने कोई भी दया की उम्मीद नहीं कर सकता.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

टीजर में फिल्म के खलनायक का भी परिचय कराया गया है, जिनका रोल मलयालम एक्टर तोविनो थॉमस ने निभाया है. उनका प्रवेश नाटकीय है और वे कहते हैं, 'आई एम होम डैडी'- जो राया के लिए एक चुनौती का संकेत है.

लोगों का रिएक्शन

टीजर के रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया उत्साहित और जबरदस्त रही. कुछ ने लिखा, 'धुरंधर पर खतरा' तो कुछ ने कहा, '2000 करोड़ लोडिंग' वहीं कई फैंस ने टिप्पणियां की, 'बॉस इस बैक' और 'रॉकिंग स्टार यश फैंस' ये दिखाता है कि यश की फिल्म की वापसी को लेकर फैंस में कितना उत्साह है.

फिलहाल, टॉक्सिक और धुरंधर दोनों ही 19 मार्च को रिलीज होने वाले हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच बड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.


फिल्म के बारे में

टॉक्सिक का निर्माण वेणकट के नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शन और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया है. फिल्म को कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है और इसके हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम डब संस्करण भी उपलब्ध होंगे.

फिल्म का निर्देशन गीत्तू मोहनदास कर रही हैं. इसमें नयनतारा, ह्यूमा कुरैशी, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे. टीजर लॉन्च से पहले तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के फर्स्ट-लुक पोस्टर्स भी जारी किए गए थे, जिसने फिल्म की प्रतीक्षा और बढ़ा दी.

संबंधित ख़बरें
prince andrew

कौन हैं एंड्रयू माउंटबेटन जो रातों-रात चर्चाओं में छाए, जानिए क्यों ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया!

Amalaki Ekadashi 2026 date muhurat benefits

Amalaki Ekadashi 2026 Date: 26 या 27 कब है आमलकी एकादशी, इस दिन क्या करें, जानें लाभ

Rajpal Yadav cheque bounce case interim bail release from tihar jail

तिहाड़ से रिहाई के बाद बदले-बदले दिखे राजपाल यादव, बोले- मुझे सहानुभूति नहीं, सिर्फ समय चाहिए!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home