• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • International

कौन हैं एंड्रयू माउंटबेटन जो रातों-रात चर्चाओं में छाए, जानिए क्यों ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया!

ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू को एपस्टीन मामले में गिरफ्तार किया गया. उन पर दस्तावेज देने और यौन शोषण से जुड़े आरोप हैं. एंड्रयू ने आरोपों से इनकार किया है और मामला जांच में है.

  • Samachaar Desk | 19 Feb 2026 04:56 PM
कौन हैं एंड्रयू माउंटबेटन जो रातों-रात चर्चाओं में छाए, जानिए क्यों ब्रिटिश पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया!

ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III के छोटे भाई, पूर्व प्रिंस एंड्रयू माउंटबेटन को ब्रिटेन में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी एपस्टीन मामले से जुड़ी जांच के दौरान हुई. 19 फरवरी को सैंड्रिंघम एस्टेट स्थित उनके निवास स्थान वुड फार्म से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया. एंड्रयू आज 66 साल के हो गए हैं.

एंड्रयू पर आरोप है कि उन्होंने यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे. पुलिस जांच कर रही है कि किन दस्तावेजों की जानकारी एपस्टीन तक पहुंची. इस मामले में एंड्रयू ने बार-बार इन आरोपों को खारिज किया है. अक्टूबर 2025 में उन्होंने ड्यूक ऑफ यॉर्क का टाइटल छोड़ दिया था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

पुलिस का बयान

थेम्स वैली पुलिस ने बताया कि नॉरफॉक के रहने वाले करीब 66 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उन पर सार्वजनिक पद का गलत इस्तेमाल करने का शक है. पुलिस ने बर्कशायर और नॉरफॉक में तलाशी भी ली है. गिरफ्तार व्यक्ति फिलहाल हिरासत में है और नियमों के अनुसार उनका नाम अदालत की अनुमति के बिना सार्वजनिक नहीं किया गया.

कौन हैं एंड्रयू माउंटबेटन ?

एंड्रयू क्वीन एलिजाबेथ II और प्रिंस फिलिप के तीसरे पुत्र हैं. वो किंग चार्ल्स III और प्रिंसेस एनी के छोटे भाई हैं. उनकी शादी सारा फर्गुसन से हुई थी और तलाक के बाद सारा को डचेज ऑफ यॉर्क का टाइटल छोड़ना पड़ा। उनके दो बच्चे हैं – प्रिंसेस बीट्रिस और प्रिंसेस यूजिनी.

एंड्रयू ने 22 साल रॉयल नेवी में बिताए. 1982 के फाल्कलैंड युद्ध के दौरान वह हेलिकॉप्टर पायलट थे. 2001 में उन्होंने कमांडर के पद से रिटायरमेंट ली. बाद में 2010 में उन्हें रीयर एडमिरल और 2015 में वाइस एडमिरल के मानद पद दिए गए.

शाही और डिप्लोमैटिक भूमिका

नेवी की सेवा के अलावा एंड्रयू ने कई डिप्लोमैटिक काम भी किए. यूके सरकार ने उन्हें इंटरनेशनल ट्रेड और इनवेस्टमेंट के लिए स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव बनाया. 2011 से 2019 तक वह शाही परिवार के सदस्य के रूप में विभिन्न सरकारी और शाही गतिविधियों में शामिल रहे.

आरोप क्या हैं?

एंड्रयू का नाम एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में आया. अमेरिका में दर्ज सिविल केस में वर्जिनिया गिफ्रे नाम की युवती ने आरोप लगाया कि वह 16 साल की उम्र से सेक्स ट्रैफिकिंग की शिकार रही और एपस्टीन ने उसे प्रिंस एंड्रयू सहित कई प्रभावशाली लोगों के पास भेजा.

वर्जिनिया ने दावा किया कि एंड्रयू ने नाबालिग रहते हुए तीन बार उसका यौन शोषण किया. एंड्रयू ने इन आरोपों को लगातार खारिज किया और कहा कि वह कभी भी वर्जिनिया से मिले ही नहीं. हालांकि 2011 की एक तस्वीर में दोनों साथ खड़े दिखे थे. 15 फरवरी 2022 को कोर्ट के बाहर 12 मिलियन यूरो पर समझौता हुआ.c bb

संबंधित ख़बरें
Chandigarh 6 lane corridor

चंडीगढ़ में बनेगा 6-लेन सुपर कॉरिडोर! 1463 करोड़ की मेगा परियोजना से ट्राइसिटी के ट्रैफिक जाम का होगा अंत

Kedarnath Yatra 2026

Kedarnath Yatra 2026: इस दिन से खुल रहे हैं केदारनाथ के कपाट, यात्रा पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम...!

toxic

इस दिन आएगा यश की फिल्म टॉक्सिक का दूसरा टीजर, जानें कब होगी रिलीज?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home