• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

छावा और सैयारा भी नहीं टिक पाईं – साउथ की इन फिल्मों ने पहले ही दिन मचा दी बॉक्स ऑफिस पर तबाही!

2025 में बॉक्स ऑफिस की शुरुआत ने सबको चौंका दिया! जहां बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों ने पहले दिन लड़खड़ाया, वहीं साउथ की 5 फिल्मों ने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा कमा कर सबका खेल बदल दिया. रजनीकांत की ‘कुली’ ने 153.50 करोड़ की बंपर ओपनिंग ली, तो फ्लॉप मानी गई ‘गेम चेंजर’ ने भी 80 करोड़ पार कर चौंका दिया. क्या बॉलीवुड अब साउथ के पीछे छूट रहा है?

  • Samachaar Desk | 01 Sep 2025 08:36 PM
छावा और सैयारा भी नहीं टिक पाईं – साउथ की इन फिल्मों ने पहले ही दिन मचा दी बॉक्स ऑफिस पर तबाही!

Opening Day Box Office Collection Worldwide : साल 2025 का अब तक का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है. जनवरी से अगस्त तक बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं. कुछ फिल्में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर गईं तो कुछ बड़े सितारों की फिल्में भी फ्लॉप हो गईं. लेकिन एक ट्रेंड जो साफ नजर आ रहा है – साउथ इंडस्ट्री ने ओपनिंग डे कलेक्शन में बॉलीवुड को बुरी तरह पीछे छोड़ दिया है.

जहां हिंदी फिल्मों को पहले दिन 50 करोड़ का आंकड़ा छूने में संघर्ष करना पड़ा, वहीं साउथ की कई फिल्मों ने पहले ही दिन वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर सबको चौंका दिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ओपनिंग डे की रेस में सबसे आगे कौन?

किसी भी फिल्म के लिए पहले दिन का कलेक्शन उसकी सफलता की दिशा तय करता है. 'फर्स्ट डे, फर्स्ट इम्प्रेशन' का मंत्र आज भी बॉक्स ऑफिस पर काम करता है. इस साल साउथ की 5 ऐसी फिल्में रही हैं जिन्होंने ओपनिंग डे पर 50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ना सिर्फ रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि बड़े-बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को भी पीछे छोड़ दिया.

रजनीकांत की 'कुली' बनी बॉक्स ऑफिस का बॉस

इस लिस्ट में सबसे ऊपर है रजनीकांत की बहुचर्चित फिल्म ‘कुली’, जिसने वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे पर 153.50 करोड़ रुपए की कमाई करके धमाका कर दिया. ये आंकड़ा न सिर्फ इस साल का सबसे बड़ा ओपनिंग डे कलेक्शन है, बल्कि बॉलीवुड की टॉप फिल्मों से भी कहीं ज्यादा है.

‘गेम चेंजर’ ने फ्लॉप होते हुए भी किया चौंकाने वाला कलेक्शन

हालांकि राम चरण की फिल्म ‘गेम चेंजर’ को बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा नहीं माना गया, लेकिन इसकी ओपनिंग ने सबको हैरान कर दिया. फिल्म ने पहले दिन ही 80.10 करोड़ रुपए का ग्लोबल कलेक्शन किया था.

छावा और सैयारा रह गईं पीछे

दिलचस्प बात ये है कि भले ही विक्की कौशल की ‘छावा’ और एक्ट्रेस-ड्रिवन ‘सैयारा’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में शानदार प्रदर्शन किया हो, लेकिन ओपनिंग डे पर ये दोनों फिल्में साउथ के आगे फीकी पड़ गईं.

‘छावा’ ने कुल मिलाकर 807.88 करोड़ रुपए कमाए, लेकिन पहले दिन सिर्फ 47.25 करोड़ ही कमा सकी. वहीं ‘सैयारा’ का कुल कलेक्शन 563.50 करोड़ रहा, लेकिन ओपनिंग डे पर इसका आंकड़ा सिर्फ 29.25 करोड़ रहा.

ओपनिंग डे पर राज कर रहीं साउथ फिल्में

साल 2025 ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कंटेंट, स्टार पावर और मार्केटिंग की सही टाइमिंग हो तो साउथ की फिल्में ग्लोबल लेवल पर भी रिकॉर्ड बना सकती हैं. ओपनिंग डे की ये रेस साउथ इंडस्ट्री के लिए जीत का पैगाम लेकर आई है – और बॉलीवुड के लिए एक चेतावनी.

संबंधित ख़बरें
Maratha

मराठा आरक्षण विरोध पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 2 सितंबर तक खाली होंगी मुंबई की सड़कें

Delhi High Court

दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट जज संजीव कुमार सिंह को किया निलंबित

jolly llb 3

‘जॉली एलएलबी 3’ के ट्रेलर लॉन्च पर मचा घमासान – अक्षय बोले कानपुर चाहिए, अरशद ने कहा कुछ और!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home