• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

सलमान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी – 'सिकंदर' अब इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर मचाएगा तहलका!

Sikandar Ott Release Date : सलमान खान की 2025 की एकमात्र फिल्म ‘सिकंदर’ अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी. AR मुरुगादॉस के निर्देशन में बनी ये एक्शन-ड्रामा फिल्म राजनीति, भ्रष्टाचार और बदले की कहानी है, जिसमें सलमान के साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और अन्य सितारे नजर आते हैं.

  • Samachaar Desk | 25 May 2025 09:20 AM
सलमान के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी – 'सिकंदर' अब इस ओटीटी प्लैटफॉर्म पर मचाएगा तहलका!

Sikandar Ott Release Date : सलमान खान की 2025 की मचअवेटेड फिल्म ‘सिकंदर’ अब आपके घर की स्क्रीन पर धूम मचाने को तैयार है. थिएटर में शानदार कमाई करने के बाद ये फिल्म अब 25 मई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकेगी. सलमान के फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं.

नेटफ्लिक्स इंडिया ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का आकर्षक पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन दिया: “सुना है बहुत लोग सिकंदर का इंतजार कर रहे थे? सिकंदर आ गया है नेटफ्लिक्स पर राज करने.” ये एलान आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. लोगों ने कमेंट्स में अपने  उम्मीदें जाहिर कीं- कोई फिल्म दोबारा देखने को बेताब है, तो कोई पहली बार सलमान को इस रोल में देखने को तैयार.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

 कहानी में राजनीति, बदला और दमदार ड्रामा

फिल्म का निर्देशन किया है AR मुरुगादॉस ने, जो थ्रिल और एक्शन के लिए जाने जाते हैं. कहानी है संजय राजकोट की, जो एक आधुनिक ‘राजा’ है. जब वो एक भ्रष्ट राजनेता और झूठ पर टिकी व्यवस्था के खिलाफ खड़ा होता है, तो शुरू होता है एक ऐसा संघर्ष जिसमें सच्चाई, ताकत और बदले की जंग छिपी है. फिल्म का हर मोड़ हाई वोल्टेज ड्रामा से भरा है.

 सलमान के साथ स्टार्स की दमदार लाइन-अप

इस मास एंटरटेनर में सलमान खान के साथ नजर आते हैं रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर और सत्यराज. सभी ने अपने किरदारों में जान डाल दी है. फिल्म में भरपूर एक्शन, इमोशनल पंच और सलमान स्टाइल के डायलॉग्स हैं — जो उनके फैंस को बेहद पसंद आएंगे.

 थिएटर में मिला मिक्स रिस्पॉन्स 

‘सिकंदर’ को जहां कुछ आलोचकों से मिश्रित समीक्षाएं मिलीं, वहीं लोगं ने इसे खूब सराहा. फिल्म ने भारत में ₹100 करोड़ से ज्यादा और दुनियाभर में ₹200 करोड़ से अधिक की कमाई की. सलमान की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्मों के मुकाबले इसे थोड़ा कम बताया गया, मगर बिजनेस के हिसाब से ये फिल्म सुपरहिट रही.

News18 Showsha ने फिल्म को 3.5 स्टार देते हुए लिखा: “चाहे वो एक्शन हो या एंट्री – सलमान हर फ्रेम में छा जाते हैं. ‘सिकंदर’ पूरी तरह से उनके फैंस के लिए बनी है और ये हर मोर्चे पर मनोरंजन करती है.”

‘सिकंदर’ के गाने, चेज सीन और भव्य सेट्स लोगों को सिनेमाघरों में एक अलग ही अनुभव दे चुके हैं.अब ओटीटी पर इन सीन का फिर से मजा लेने का मौका है, वो भी अपनी सुविधा से..

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)


अब घर पर देखिए ‘सिकंदर’ – 25 मई से

अगर किसी वजह से आप थिएटर में ये फिल्म नहीं देख पाए थे, तो अब ये मौका हाथ से न जाने दें और अगर पहले ही देख चुके हैं, तो एक बार फिर उस एक्शन और एंटरटेनमेंट को जीने का वक्त आ गया है.

तो तैयार हो जाइए – 25 मई यानी आज से सिर्फ नेटफ्लिक्स पर, सलमान खान बनकर लौट रहे हैं 'सिकंदर'.

संबंधित ख़बरें
Chanakya Niti: क्या आपके पास हैं ये तीन चीजें? चाणक्य कहते हैं, इन्हीं से बनता है सच्चा भाग्य!

Chanakya Niti: क्या आपके पास हैं ये तीन चीजें? चाणक्य कहते हैं, इन्हीं से बनता है सच्चा भाग्य!

Fashion Tips

Fashion Tips: फैशनेबल दिखना है तो ये 5 इंडियन वियर कभी न पहनें- आपकी स्टाइल पर पड़ेगा बड़ा असर!

Happy Birthday Karan Johar

53वें बर्थडे पर खुला करण जौहर का सीक्रेट चैप्टर: फिल्ममेकर बनने से पहले टीवी सीरियल में कर चुके हैं काम!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home