• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

Chanakya Niti: क्या आपके पास हैं ये तीन चीजें? चाणक्य कहते हैं, इन्हीं से बनता है सच्चा भाग्य!

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार भरपेट भोजन, गुणवान जीवनसाथी और दान की भावना वाला धन – ये तीन चीजें सौभाग्य की निशानी हैं, जो पूर्व जन्मों के अच्छे कर्मों से प्राप्त होती हैं.

  • Samachaar Desk | 25 May 2025 08:13 AM
Chanakya Niti: क्या आपके पास हैं ये तीन चीजें? चाणक्य कहते हैं, इन्हीं से बनता है सच्चा भाग्य!

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी पुस्तक नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू पर गहरी बातें कही हैं. उन्होंने बताया है कि एक व्यक्ति को किस बात से सच्चा सुख और संतोष मिलता है. चाणक्य के अनुसार, कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो सिर्फ मेहनत से नहीं, बल्कि भाग्य और पूर्व जन्म के अच्छे कर्मों से ही मिलती हैं. अगर आपके पास ये चीजें हैं, तो आप वाकई सौभाग्यशाली हैं.

चाणक्य कहते हैं कि किसी व्यक्ति के पास रोज भरपेट खाने के लिए भोजन हो और वो भोजन उसके शरीर में अच्छी तरह पच भी जाए- तो ये एक बहुत बड़ी बात है. कई बार लोग अच्छा खाना तो खा लेते हैं, लेकिन पाचन शक्ति कमजोर होती है, जिससे शरीर को तकलीफ होती है. इसलिए भोजन के साथ-साथ पाचन शक्ति का होना भी सौभाग्य की निशानी है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सुखी जीवन की चाबी

आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर किसी को समझदार, सहयोगी और गुणवान जीवनसाथी मिल जाए, तो उसका जीवन सरल और सुखद बन जाता है. एक अच्छा जीवनसाथी सिर्फ घर ही नहीं संभालता, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर साथ देता है. चाणक्य मानते हैं कि ऐसा साथी मिलना भाग्य से ही होता है, ये हर किसी को नहीं मिलता.

सच्चे इंसान की पहचान

चाणक्य नीति में ये भी कहा गया है कि यदि आपके पास धन है और आप उस धन का उपयोग जरूरतमंदों की मदद में कर सकते हैं, तो ये बहुत बड़ी बात है. सिर्फ पैसा इकट्ठा करना कोई खास बात नहीं, लेकिन उस पैसे को दूसरों के काम में लगाना, यानि दान करना, एक बहुत बड़ा सौभाग्य है. ऐसा करने से समाज में संतुलन बना रहता है और व्यक्ति का मन भी शांत रहता है.

पूर्व जन्मों का फल होती हैं ये तीन चीजें

चाणक्य मानते हैं कि ये तीन चीजें- भोजन और पाचन शक्ति, गुणवान जीवनसाथी और धन के साथ दान की इच्छा- किसी तपस्या या मेहनत से नहीं, बल्कि पूर्व जन्म के अच्छे कर्मों का फल होती हैं. इसलिए अगर आपके पास ये तीनों चीजें हैं, तो आप वास्तव में बहुत भाग्यशाली हैं.

आज के समय में हर व्यक्ति की यही इच्छा होती है कि उसके पास अच्छा स्वास्थ्य, सुखी दांपत्य जीवन और आर्थिक स्थिरता हो. अगर आपके जीवन में ये तीनों चीजें मौजूद हैं, तो ये किसी वरदान से कम नहीं है.

संबंधित ख़बरें
ऑपरेशन सिंदूर पर एकजुटता! पहलगाम हमले पर गरजे भगवंत मान- अबकी बार सिर्फ जवाब नहीं, हिसाब भी होगा

ऑपरेशन सिंदूर पर एकजुटता! पहलगाम हमले पर गरजे भगवंत मान- अबकी बार सिर्फ जवाब नहीं, हिसाब भी होगा

कराची से नवाबशाह जाते वक्त असीफा भुट्टो के काफिले पर किसने किया हमला, सिंध में उबला जनता का गुस्सा

कराची से नवाबशाह जाते वक्त असीफा भुट्टो के काफिले पर किसने किया हमला, सिंध में उबला जनता का गुस्सा

Aaj Ka Rashifal 25th May, 2025

Aaj Ka Rashifal: तुला राशि के लिए मेहनत और हुनर का मिलेगा तगड़ा इनाम, जानें अन्य का हाल!!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home