Salim Khan Health Update: मशहूर पटकथा लेखक और अभिनेता सलीम खान की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया. अभी तक परिवार की ओर से उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. खबर सामने आते ही उनके चाहने वाले चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.
सलीम खान के बेटे सलमान खान को अस्पताल के बाहर देखा गया. वे अपने पिता से मिलने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की और सीधे अस्पताल के अंदर चले गए. बाद में वे चुपचाप वहां से निकल गए. उनकी बेटी अलवीरा खान अग्निहोत्री भी पिता का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं. वे जल्दी में नजर आईं और सीधे अंदर चली गईं. परिवार के सदस्य लगातार सलीम खान के साथ मौजूद हैं.
सलीम खान हिंदी फिल्म जगत के जाने-माने लेखक रहे हैं. उनकी जोड़ी मशहूर गीतकार और लेखक Javed Akhtar के साथ काफी प्रसिद्ध हुई. दोनों को साथ में 'सलीम-जावेद' के नाम से जाना गया. इस जोड़ी ने कई यादगार फिल्मों की कहानी और पटकथा लिखी.
उन्होंने Sholay, Deewaar, Zanjeer और Don जैसी फिल्मों में काम किया. इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा को नई दिशा दी. खासकर Skd'j अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ वाली छवि को मजबूत बनाने में उनकी लिखी कहानियों की बड़ी भूमिका रही.
View this post on Instagram
A post shared by ETimes (@etimes)
पारिवारिक जीवन
सलीम खान ने दो शादियां कीं. उनकी पहली पत्नी का नाम सुशीला चरक है. उनसे उन्हें चार बच्चे हुए- तीन बेटे और एक बेटी. उनके बेटे Arbaaz Khan और Sohail Khan भी फिल्म जगत से जुड़े रहे हैं. बाद में सलीम खान ने प्रसिद्ध नृत्यांगना और एक्ट्रेस हेलैन से शादी की. दोनों ने एक बेटी को गोद लिया, जिसका नाम अर्पिता खान है. सलीम खान का परिवार आपसी समझ और साथ के लिए जाना जाता है. फिलहाल सभी की नजरें उनकी सेहत पर टिकी हैं और प्रशंसक उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.
संबंधित ख़बरें
Viral
Copyright © 2026 The Samachaar
