• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

विजय देवरकोंडा पर रश्मिका मंदाना का प्यार हुआ बेकाबू, कह दी ऐसी बात..!

रश्मिका मंदाना ने एक इवेंट में कहा कि वो अपने पार्टनर के लिए गोली खाने को तैयार हैं. उन्होंने खुलासा किया कि अगर शादी की बात आई तो वो विजय देवरकोंडा से ही शादी करेंगी.

  • Samachaar Desk | 08 Nov 2025 07:20 PM
विजय देवरकोंडा पर रश्मिका मंदाना का प्यार हुआ बेकाबू, कह दी ऐसी बात..!

साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ को लेकर चर्चा में हैं. लेकिन इस बार वह अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक इवेंट में रश्मिका ने खुलकर बताया कि वो किस तरह के पार्टनर की तलाश में हैं और यहां तक कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वो अपने पार्टनर के लिए गोली भी खाने को तैयार हैं.

पार्टनर में क्या चाहती हैं रश्मिका?

‘द गर्लफ्रेंड’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान आयोजित ऑनेस्ट टाउनहॉल इवेंट में रश्मिका मंदाना से उनके ड्रीम पार्टनर के बारे में सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, सच कहूं तो मेरे टाइप का इंसान वो है जो गहराई से चीजों को समझ सके. मैं जेनरिक सेंस में नहीं बोल रही हूं. बात ये है कि कोई व्यक्ति जिंदगी को कैसे देखता है, सिचुएशन को कैसे समझता है – यही मेरे लिए सबसे जरूरी है.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

रश्मिका ने बताया कि उन्हें ऐसा इंसान चाहिए जो केवल उनके साथ ही नहीं बल्कि उनके लिए भी खड़ा हो सके.

“मैं उसके लिए गोली खाने को भी तैयार हूं”

रश्मिका ने आगे कहा, “मुझे ऐसा व्यक्ति चाहिए जो समझने के लिए तैयार हो, जो अच्छा हो और जो मेरे साथ या मेरे लिए जंग लड़ सके. अगर कल मेरे खिलाफ जंग हुई तो मुझे पता है कि वो इंसान मेरे साथ लड़ेगा और मैं भी उसके लिए किसी भी दिन गोली खाने को तैयार हूं. ऐसा इंसान ही मेरे टाइप का है.”

उनका यह बयान सुनकर वहां मौजूद दर्शक तालियों से गूंज उठे.

“शादी मैं विजय से करूंगी...”

इवेंट के दौरान एक फैन ने रश्मिका से मजेदार सवाल पूछा “आपने अब तक जिन एक्टर्स के साथ काम किया है, उनमें से किसे डेट करेंगी, किससे शादी करेंगी और किसे मार डालेंगी?” इस पर रश्मिका मुस्कुराते हुए बोलीं, “मैं नारुतो को डेट करूंगी, क्योंकि मैं बचपन से उसकी बहुत बड़ी फैन हूं और शादी... मैं विजय से करूंगी.”

उनका यह जवाब सुनकर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं और सोशल मीडिया पर यह क्लिप तेजी से वायरल हो गया.

अगले साल शादी की खबरें

हाल ही में खबरें आई थीं कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने सगाई कर ली है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. हालांकि दोनों सितारों ने अभी तक इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

फैंस अब बेसब्री से इस जोड़ी के शादी की तारीख के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: “बड़े भाई हैं!” पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव ने छुए मनोज तिवारी के पैक!

Rashmika Mandanna

“मैं विजय से शादी करूंगी!” रश्मिका मंदाना का रोमांटिक इजहार, बोलीं “उसके लिए गोली खाने को भी तैयार हूं!

karan johar

‘कॉफी विद करण’ से क्रिकेटर्स की छुट्टी! करण जौहर ने बताया क्यों नहीं बुलाएंगे विराट कोहली को?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home