• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

‘कॉफी विद करण’ से क्रिकेटर्स की छुट्टी! करण जौहर ने बताया क्यों नहीं बुलाएंगे विराट कोहली को?

करण जौहर ने खुलासा किया कि अब वो किसी भी क्रिकेटर को अपने शो ‘कॉफी विद करण’ में नहीं बुलाएंगे. उन्होंने हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के विवाद को इसकी मुख्य वजह बताया.

  • Samachaar Desk | 08 Nov 2025 06:54 PM
‘कॉफी विद करण’ से क्रिकेटर्स की छुट्टी! करण जौहर ने बताया क्यों नहीं बुलाएंगे विराट कोहली को?

फिल्ममेकर करण जौहर का मशहूर टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ हमेशा से चर्चा में रहा है. इस शो में बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक की कई हस्तियां आ चुकी हैं और अपने निजी जीवन से जुड़े कई राज खोले हैं. हालांकि अब करण ने साफ कर दिया है कि वह कभी भी किसी क्रिकेटर को अपने शो में आमंत्रित नहीं करेंगे.

क्यों नहीं बुलाएंगे क्रिकेटर्स को करण जौहर

हाल ही में मिंत्रा के ग्लैम स्ट्रीम पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से बातचीत के दौरान करण जौहर ने इस पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा, मैंने विराट कोहली से कभी नहीं पूछा और अब जो कुछ हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के साथ हुआ, उसके बाद मैंने तय किया है कि अब किसी भी क्रिकेटर को शो में नहीं बुलाऊंगा.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

करण ने बताया कि कुछ नाम ऐसे भी थे जिनसे उन्हें पहले ही अंदाजा था कि वे शो में नहीं आएंगे, इसलिए उन्होंने कभी निमंत्रण ही नहीं भेजा.

जब विवाद में फंसे थे हार्दिक पांड्या और केएल राहुल

साल 2019 में क्रिकेटर्स हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में शामिल हुए थे. इस दौरान हार्दिक ने कुछ ऐसे बयान दिए जो महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक माने गए. उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसी बातें कही थीं जिन पर काफी आलोचना हुई.

शो में हार्दिक ने यह तक कहा था कि उन्होंने अपने माता-पिता से खुलकर अपनी वर्जिनिटी खोने की बात की थी और एक पार्टी में गर्ल्स ग्रुप की ओर इशारा कर कहा था कि उनका “उन सबके साथ पास्ट रहा है.” इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर भारी विवाद हुआ और क्रिकेट जगत में भी नाराजगी फैल गई.

BCCI ने लगाया था बैन

इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सख्त रुख अपनाया था. कमिटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेटर्स (CoA) ने दोनों खिलाड़ियों से जवाब मांगा और इसके बाद दोनों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया. हार्दिक पांड्या ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था. दोनों कुछ मैचों से बाहर रहे और यह विवाद लंबे समय तक चर्चा में रहा.

करण जौहर ने क्या कहा था विवाद के बाद

करण जौहर ने भी इस पूरे विवाद पर अफसोस जताया था. उन्होंने कहा था, “मैं इस मामले में खुद को जिम्मेदार मानता हूं क्योंकि यह मेरा शो था और मेहमानों को मैंने ही बुलाया था. इसलिए जो कुछ हुआ, उसकी जिम्मेदारी भी मेरी है.”

अब करण ने साफ किया है कि “कॉफी विद करण” के आने वाले सीजन में कोई भी क्रिकेटर नजर नहीं आएगा. वह नहीं चाहते कि उनके शो से दोबारा किसी की छवि या करियर को नुकसान पहुंचे.

संबंधित ख़बरें
Bihar Election 2025

बिहार चुनाव में अमित शाह का बड़ा हमला! बोले- “लालू का जंगलराज फिर लौटना चाहता है, सीमांचल बनेगा घुसपैठियों से मुक्त!

Bihar Election 2025

Bihar Election 2025: “बड़े भाई हैं!” पटना एयरपोर्ट पर खेसारी लाल यादव ने छुए मनोज तिवारी के पैक!

Rashmika Mandanna

“मैं विजय से शादी करूंगी!” रश्मिका मंदाना का रोमांटिक इजहार, बोलीं “उसके लिए गोली खाने को भी तैयार हूं!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home