• Wednesday, Feb 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Ramayana Part 1 First Review: सामने आया रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' का रिव्यू, पहली स्क्रीनिंग में ही जीता दिल

Ramayana first review: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण की पहली विशेष स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स में हुई, जहां दर्शकों ने इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार, भव्य विजुअल इफेक्ट्स और बड़े स्केल की खूब तारीफ हो रही है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 25 Feb 2026 02:52 PM
Ramayana Part 1 First Review: सामने आया रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' का रिव्यू, पहली स्क्रीनिंग में ही जीता दिल

रामायण इस साल की सबसे लोंग अवेटेड फिल्मों में शामिल है। निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। खासतौर पर रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। इसी बीच फिल्म की पहली खास स्क्रीनिंग लॉस एंजिल्स में आयोजित की गई, जिसने चर्चा को और तेज कर दिया है।

पहली स्क्रीनिंग में मिला पॉजिटिव फीडबैक

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का पहला कट लॉस एंजिल्स के एक थिएटर में सीमित दर्शकों के लिए दिखाया गया। इस खास शो में 18 से 60 साल तक के चुनिंदा लोग शामिल हुए। स्क्रीनिंग के बाद सामने आए शुरुआती रिएक्शन काफी एक्साइटिंग बताए जा रहे हैं।

ये भी पढें

  • ♦ 'मुझे कभी प्यार...', अपनी पत्नी को लेकर ये क्या कह गए दिनेश लाल यादव...!
  • ♦ चंडीगढ़ कोर्ट में बड़ा सियासी ड्रामा! मजीठिया ने बागी अकाली नेताओं के छुए पैर, क्या फिर होगा एकजुट अकाली दल?
  • ♦ ग्लैमरस इमेज छोड़ भक्ति में डूबीं Poonam Pandey, वृंदावन में आंसुओं के साथ दिखा ऐसा रूप

दर्शकों ने फिल्म की कहानी को असरदार और इमोशनल बताया। साथ ही इसके विजुअल इफेक्ट्स की भी जमकर तारीफ की गई। हालांकि यह केवल पहला कट था, यानी अंतिम संस्करण नहीं, फिर भी रिएक्शन ने मेकर्स का हौसला बढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि यह स्क्रीनिंग फिल्म को और बेहतर बनाने के लिए एक टेस्ट के तौर पर रखी गई थी।

स्टार कास्ट में दिखेगा दमदार संयोजन

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साईं पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। रावण के रूप में यश का लुक और अभिनय पहले से ही चर्चा में है। इसके अलावा सनी देयोल पवनपुत्र हनुमान की भूमिका में दिखेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे। मंदोदरी और शूर्पणखा के रूप में काजल अग्रवाल और रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी। साथ ही अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

दो भागों में आएगी फिल्म

निर्देशक नितेश तिवारी इस भव्य प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में लेकर आ रहे हैं। पहला भाग दिवाली 2026 पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा।

फिल्म के स्केल, स्टार कास्ट और शुरुआती सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए उम्मीदें काफी ऊंची हैं। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बड़ा इतिहास रचती है।

संबंधित ख़बरें
poonam pandey vrindavan visit spiritual journey Premanand Maharaj satsang

ग्लैमरस इमेज छोड़ भक्ति में डूबीं Poonam Pandey, वृंदावन में आंसुओं के साथ दिखा ऐसा रूप

Bikram Majithia

चंडीगढ़ कोर्ट में बड़ा सियासी ड्रामा! मजीठिया ने बागी अकाली नेताओं के छुए पैर, क्या फिर होगा एकजुट अकाली दल?

nirahua marriage forced no love advice sons no affair with Amrapali dube

'मुझे कभी प्यार...', अपनी पत्नी को लेकर ये क्या कह गए दिनेश लाल यादव...!

image
Most Viewed
Eng vs WI

वानखेड़े में कैरेबियाई तूफान! 244 रन ठोक वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, 19 छक्कों से जिम्बाब्वे पस्त

T20 World Cup

सुपर-8 में बड़ा उलटफेर! वेस्टइंडीज टॉप पर, भारत फिसला… सेमीफाइनल की रेस हुई रोमांचक

Chandigarh News

फरवरी की बदलती ठंड-गर्मी बनी खतरनाक! फ्लू के केस में 25% उछाल, डॉक्टरों ने जारी की गंभीर चेतावनी

India semi final scenario

सेमीफाइनल से पहले ही बाहर होगी टीम इंडिया? WI vs SA मैच पर टिकी करोड़ों फैंस की सांसें!

tvs apache rtr 160 4v price mileage features full details

47 से ज्यादा माइलेज और स्पोर्टी लुक का जबरदस्त मेल! हर किसी को पसंद आएगी TVS की ये शानदार बाइक, जानें दाम

the kerala story 2 release date cbfc ua 16 plus changes explained

The Kerala Story 2: ‘द केरला स्टोरी 2’ में हुए 16 बड़े बदलाव, जानिए कौन-कौन से सीन कट किए गए और क्यों!

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home