• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

'मुझे कभी प्यार...', अपनी पत्नी को लेकर ये क्या कह गए दिनेश लाल यादव...!

Niraua On His Wife: भोजपुरी स्टार निरहुआ ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. आइए जानते हैं कि उन्होंने ऐसा क्या कहा-

  • Samachaar Desk | 25 Feb 2026 02:40 PM
'मुझे कभी प्यार...', अपनी पत्नी को लेकर ये क्या कह गए दिनेश लाल यादव...!

Niraua On His Wife: भोजपुरी सिनेमा के चर्चित एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपनी शादी और निजी जीवन को लेकर हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। निरहुआ की शादी साल 2000 में मंशा देवी से हुई थी, जो फिल्मों में कदम रखने से पहले की बात है। लेकिन अब उन्होंने बताया कि उनकी शादी उनकी पसंद से नहीं हुई थी और परिवार ने यह शादी जबरन करवाई थी।

निरहुआ ने कहा कि उनके माता-पिता उनकी बात नहीं सुनते थे और उन्होंने उनकी इच्छा के खिलाफ शादी कर दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने हमेशा कहा कि पहले उन्हें अपने करियर में कुछ बनना है और अपने फैसले खुद लेने हैं, लेकिन परिवार ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने अपने दोनों बेटों से भी यही कहा कि वे अपनी शादी खुद की पसंद से करें। निरहुआ ने आगे कहा, “जीवनसाथी वो होना चाहिए जिसे आप प्रेम करें। मेरे साथ ये नहीं हो पाया। मैंने अपनी पत्नी से भी कहा कि मुझसे प्रेम नहीं हो पाया।”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अफसोस और जिम्मेदारी

निरहुआ ने माना कि उन्हें आज भी अपनी शादी को लेकर अफसोस है। उन्होंने कहा कि पिता और माता के आदेश से शादी हुई तो फर्ज निभाना पड़ा। उन्होंने ये भी साफ किया कि वे अपने बच्चों के साथ ऐसा नहीं करेंगे कि उन्हें कहीं जबरन शादी करनी पड़े। वर्तमान में निरहुआ के तीन बच्चे हैं – दो बेटे और एक बेटी। शादी के इतने लंबे समय बाद उनके इस बयान ने लोगों को चौंका दिया।

आम्रपाली दुबे के साथ फिल्मों में साझेदारी

निरहुआ अपनी निजी जिंदगी को अक्सर मीडिया से दूर रखते हैं। हालांकि, फिल्मों में आने के बाद उनका नाम कभी विवादों में भी रहा। उनका नाम कई बार भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ चुका है। दोनों ने साथ में 25 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। कई बार ऐसी अफवाहें फैलती रही कि दोनों के बीच प्यार है, लेकिन निरहुआ ने इसे सिरे से नकारा। उन्होंने कहा कि उन्होंने आम्रपाली के साथ केवल फिल्मी काम किया है और वे पहले से ही शादीशुदा हैं।

निरहुआ ने साफ किया कि शूटिंग के दौरान धार्मिक स्थलों पर जाने के कारण लोगों ने अफवाहें फैलानी शुरू कर दी। उन्होंने कहा, “हम केवल काम के साथी हैं और अफेयर जैसी कोई बात नहीं है। मैं शादीशुदा हूं और मेरे बच्चे हैं।” आम्रपाली दुबे ने भी इन अफवाहों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वे अपने जीवन में केवल अच्छे दोस्त हैं और किसी तरह के रिश्ते में नहीं हैं।

संबंधित ख़बरें
Sri Lanka vs New Zealand

कोलंबो में आज ‘करो या मरो’ मुकाबला! श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच आज सेमीफाइनल की जंग

poonam pandey vrindavan visit spiritual journey Premanand Maharaj satsang

ग्लैमरस इमेज छोड़ भक्ति में डूबीं Poonam Pandey, वृंदावन में आंसुओं के साथ दिखा ऐसा रूप

Bikram Majithia

चंडीगढ़ कोर्ट में बड़ा सियासी ड्रामा! मजीठिया ने बागी अकाली नेताओं के छुए पैर, क्या फिर होगा एकजुट अकाली दल?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home