• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

'उन्हें हमारी मदद...', मुश्किल वक्त में नहीं छोड़ा साथ, राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद और गुरमीत चौधरी

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को इंडस्ट्री का साथ मिलने लगा है. सोनू सूद के बाद गुरमीत चौधरी ने भी भावुक पोस्ट शेयर कर उनकी मदद और समर्थन की अपील की है.

  • Samachaar Desk | 10 Feb 2026 04:35 PM
'उन्हें हमारी मदद...', मुश्किल वक्त में नहीं छोड़ा साथ, राजपाल यादव के सपोर्ट में उतरे सोनू सूद और गुरमीत चौधरी

Rajpal Yadav: बॉलीवुड के फेमस एक्टर और कॉमेडियन राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं. चेक बाउंस मामले में वह इस समय तिहाड़ जेल में बंद हैं. 4 फरवरी को उन्होंने जेल में सरेंडर किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरेंडर के वक्त राजपाल यादव काफी परेशान दिखे और उन्होंने कहा कि उनके पास न पैसा है और न ही साथ देने वाले दोस्त. इस बीच फिल्म इंडस्ट्री से कुछ कलाकार उनके समर्थन में सामने आए हैं.

सोनू सूद के बाद गुरमीत चौधरी का समर्थन

राजपाल यादव के समर्थन में सबसे पहले सोनू सूद आगे आए. उन्होंने न सिर्फ राजपाल को फिल्म ऑफर की, बल्कि पूरी इंडस्ट्री से उनके साथ खड़े होने की अपील भी की. अब टीवी और ओटीटी एक्टर गुरमीत चौधरी ने भी सोनू सूद के साथ मिलकर राजपाल यादव की मदद का हाथ बढ़ाया है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सोशल मीडिया पर जताया दर्द

गुरमीत चौधरी ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा कि एक सीनियर और बेहद प्रतिभाशाली कलाकार को इस तरह के दर्दनाक दौर से गुजरते देखना दिल तोड़ने वाला हैय राजपाल यादव ने सालों तक लोगों को हंसाया और आज उन्हें हमारी जरूरत है. उन्होंने आगे कहा कि एक कलाकार और इंसान होने के नाते वह हर संभव मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री से अपील की कि सब मिलकर किसी समाधान तक पहुंचें. गुरमीत ने इंडस्ट्री को एक परिवार बताया और कहा कि परिवार अपने लोगों को अकेला नहीं छोड़ता.

इंस्टाग्राम स्टोरी में भी दिया संदेश

गुरमीत चौधरी ने यही पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की. उन्होंने लिखा कि राजपाल यादव ने सालों तक लोगों को हंसाया है और अब हमारी बारी है. उन्होंने सोनू सूद की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह हमेशा लोगों को एकजुट करने का काम करते हैं.

क्या है चेक बाउंस मामला

राजपाल यादव का यह मामला साल 2010 से जुड़ा है. उस समय उन्होंने फिल्म ‘आता पता लापता’ को निर्देशित किया था. फिल्म बनाने के लिए उन्होंने मुरगली प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी से करीब 5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था. तय समय पर रकम न चुकाने के कारण कंपनी ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया. आरोप था कि अभिनेता द्वारा दिए गए चेक बाउंस हो गए.

कोर्ट से लेकर जेल तक का सफर

ये मामला पहले मजिस्ट्रेट कोर्ट, फिर सेशंस कोर्ट और बाद में हाईकोर्ट तक पहुंचा. साल 2024 में हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी और पैसे लौटाने को कहा था. दिसंबर में राजपाल यादव ने किस्तों में भुगतान का वादा किया, लेकिन रकम जमा न होने पर दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें 2 फरवरी को सरेंडर करने का आदेश दिया. इसके बाद उन्होंने 4 फरवरी को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण किया और तब से वो वहीं बंद हैं.

संबंधित ख़बरें
kunicka

बेटे और कुमार सानू पर गंदी टिप्पणी से भड़कीं कुनिका सदानंद, ट्रोलर्स को दि चेतावनी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Teddy Day 2026

Teddy Day 2026: टेडी डे पर करना है कुछ खास? आज की शाम पार्टनर संग जरूर जाएं दिल्ली-NCR के ये थीम कैफे

oppo k14x 5g

6500mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Oppo K14x 5G, जानें कीमत और फीचर्स

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home