• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

पादुकोण और देओल परिवार जुड़ने वाले हैं एक बंधन में? जानें पूरा मामला!

दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा और बिमल रॉय के परपोते रोहन आचार्य की शादी की चर्चाएं तेज हैं. दोनों की मुलाकात रणवीर सिंह की फैमिली गैदरिंग में हुई थी. परिवार की ओर से अभी पुष्टि नहीं हुई है.

  • Samachaar Desk | 29 Nov 2025 07:27 PM
पादुकोण और देओल परिवार जुड़ने वाले हैं एक बंधन में? जानें पूरा मामला!

बॉलीवुड में इन दिनों पादुकोण और देओल परिवार को लेकर चर्चा गर्म है. वजह है दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण की शादी की खबरें. अनीशा भले ही लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उनका रिश्ता इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहा है. अभी तक परिवार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही दोनों परिवार एक नए रिश्ते में जुड़ सकते हैं.

अनीशा लंबे समय से रोहन आचार्य के साथ रिश्ते में हैं. रोहन भले ही सार्वजनिक रूप से ज्यादा न दिखते हों, लेकिन उनका पारिवारिक बैकग्राउंड फिल्म जगत से जुड़ा है. रोहन फेमस फिल्मकार बिमल रॉय के परपोते हैं. रोहन और सनी देओल के परिवार के बीच भी एक संबंध है. सनी देओल के बेटे करण देओल की पत्नी दिशा आचार्य, रोहन की बहन हैं. इस तरह पादुकोण और देओल परिवार का रिश्ता भी नजदीक माना जा रहा है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सगाई की खबरें लेकिन कोई पुष्टि नहीं

कई रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि अनीशा और रोहन की सगाई हो चुकी है. हालांकि, न तो दीपिका और न ही अनीशा ने सोशल मीडिया पर इस बारे में कोई तस्वीर या जानकारी शेयर की है. रोहन का सोशल मीडिया अकाउंट भी निजी है, लेकिन दीपिका पादुकोण उन्हें फॉलो करती हैं. ये भी बताया जाता है कि रणवीर सिंह और रोहन के परिवार के बीच पहले से ही अच्छे संबंध हैं.

पहली मुलाकात कैसे हुई?

माना जाता है कि अनीशा और रोहन की मुलाकात रणवीर सिंह की फैमिली गैदरिंग में हुई थी. वहीं से दोनों की बातचीत शुरू हुई और समय के साथ रिश्ता आगे बढ़ा. रोहन अपने पिता की ट्रैवेल एजेंसी के काम से जुड़े हैं. अनीशा एक प्रोफेशनल गोल्फर हैं और दीपिका के ट्रस्ट ‘लीव लव लाफ’ के लिए भी काम करती हैं.

शादी पर आधिकारिक बयान का इंतजार

भले ही खबरें जोरों पर हैं, लेकिन दोनों परिवारों की ओर से अभी तक शादी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. प्रशंसक और मीडिया दोनों ही इस नए रिश्ते पर पुष्टि का इंतजार कर रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 Controversy: अशनूर कौर पर भड़के नेटिजन्स, तान्या मित्तल के नाम की 'छेड़छाड़' से मचा बवाल

CM Mohan Yadav Son Marriage

CM मोहन यादव के बेटे की अनोखी शादी! न महल, न भव्य आयोजन, सामूहिक विवाह में लेंगे सात फेरे

Bihar Board Exam 2026

Bihar Board 2026: इंटर और मैट्रिक की डेट्स घोषित, पहली बार एआई चैटबॉट से मिलेंगी एग्जाम अपडेट्स

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home