• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19 Controversy: अशनूर कौर पर भड़के नेटिजन्स, तान्या मित्तल के नाम की 'छेड़छाड़' से मचा बवाल

Bigg Boss 19 में अशनूर कौर की हरकतों से फैंस भड़क गए हैं. तान्या मित्तल का नाम मिटाकर ‘Fake’ लिखने पर सोशल मीडिया पर अशनूर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है.

  • Samachaar Desk | 29 Nov 2025 02:09 PM
Bigg Boss 19 Controversy: अशनूर कौर पर भड़के नेटिजन्स, तान्या मित्तल के नाम की 'छेड़छाड़' से मचा बवाल

बिग बॉस 19 के घर में इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी बात की हो रही है, तो वह है अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच बढ़ता तनाव. सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा तेजी से ट्रेंड कर रहा है. नेटिजन्स अशनूर की हरकतों से बेहद नाराज़ दिखाई दे रहे हैं और उन पर तान्या को लेकर ‘ऑब्सेशन’ का आरोप लगाया जा रहा है.

फैमिली वीक के बाद बदल गया गेम

शो देखने वाले दर्शकों का कहना है कि फैमिली वीक के बाद से अशनूर का व्यवहार पूरी तरह बदल गया है. पहले शांत और रणनीतिक खेल खेल रही अशनूर अब हर समय तान्या के पीछे-पीछे घूमती नजर आ रही हैं कभी बहस, कभी टोना-टोका और कभी पीठ पीछे बातें. इस बदलाव ने फैंस को हैरान कर दिया है. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, “फैमिली वीक के बाद अशनूर का दिमाग खराब हुआ है. पहले यह काफी अच्छा खेल रही थी.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

तान्या के नाम से छेड़छाड़

मामला तब और भड़क गया जब हालिया एपिसोड में तान्या मित्तल ने पेड़ के नीचे टहनियों से अपना नाम लिखा. यह उनका एक शांत पल था, शायद खुद को व्यक्त करने का तरीका. लेकिन कुछ देर बाद अशनूर वहां पहुंचीं और तान्या का नाम मिटाकर उसकी जगह ‘फेक’ लिख दिया. इसके बाद उन्होंने कहा, “अब ठीक है.” यह दृश्य जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, नेटिज़न्स बुरी तरह भड़क गए.

tanya wrote her name wt twigs of branches..look what ashnoor did.. ashnoor u r unhealthily obsessed wt tanya yuck!! pic.twitter.com/km9yWUaM87

— rachit (@beingrachit_) November 28, 2025

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

एक्स पर एक यूजर ने इस स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए लिखा, “ऑब्सेशन सच होता है… तान्या इसे घास भी नहीं डालती.” एक अन्य ने कहा, “इसके पापा ने आकर पूरा गेम खराब कर दिया.” कई यूजर्स ने तो अशनूर के व्यवहार को लेकर चिंता भी जताई और कहा कि उन्हें “मेडिकल हेल्प” की जरूरत है. इतना ही नहीं, कुछ लोगों ने इसे “टॉक्सिक बिहेवियर” तक करार दे दिया.

टिकट टू फिनाले टास्क में बढ़ा तनाव

अशनूर और तान्या के बीच तनातनी यहीं खत्म नहीं हुई. टिकट टु फिनाले टास्क के दौरान गुस्से में अशनूर ने तान्या की ओर लकड़ी का फट्टा भी फेंक दिया था. हालांकि वह चोट लगने से बच गईं, लेकिन यह हरकत सोशल मीडिया पर अशनूर के खिलाफ आग में घी का काम साबित हुई.

आज के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान इस पूरे घटनाक्रम पर अशनूर की क्लास लगाने वाले हैं. सूत्रों के मुताबिक सलमान अशनूर से न सिर्फ सख्त सवाल पूछेंगे बल्कि तान्या के साथ हुई इस घटना पर अपना फैसला भी सुनाएंगे.

क्या बिग बॉस का घर देखेगा बड़ा ट्विस्ट?

अशनूर पर बढ़ते निगेटिव कमेंट्स और सलमान की फटकार के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले हफ्तों में उनका गेम किस दिशा में जाता है. क्या वह स्थिति संभाल पाएंगी या फिर यह विवाद उनके सफर को और मुश्किल बना देगा यह आने वाले एपिसोड्स में साफ हो जाएगा.

संबंधित ख़बरें
Mokshada Ekadashi 2025

व्रत खोलेगा भाग्य का ताला! मोक्षदा एकादशी पर बन रहा है अद्भुत शुभ मुहूर्त, जानें पूजा-विधि वरना छूट जाएगा पुण्य!

E Rickshaw

इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला… लखनऊ में ई-रिक्शा पंजीकरण के लिए ‘स्थायी निवासी’ शर्त हुई रद्द

Randeep Hooda

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम बनने वाले हैं पेरेंट्स… शादी की सालगिरह पर किया सरप्राइज ऐलान!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home