• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

कभी रहती थीं एक कमरे में, आज एक गाने के लेती हैं 2 करोड़ – जानें कौन है वो एक्ट्रेस?

मलाइका अरोड़ा ने गरीबी से शुरुआत कर बॉलीवुड में आइटम नंबर्स से पहचान बनाई. आज वो करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और एक गाने के लिए 2 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं.

  • Samachaar Desk | 03 Oct 2025 07:43 PM
कभी रहती थीं एक कमरे में, आज एक गाने के लेती हैं 2 करोड़ – जानें कौन है वो एक्ट्रेस?

बॉलीवुड में कई ऐसी हस्तियां हैं जिनकी चमक-धमक से उनकी संघर्ष भरी जिंदगी कहीं छिप जाती है. लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और जुनून से फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है. ऐसी ही एक नामचीन शख्सियत हैं मलाइका अरोड़ा, जिनकी जिंदगी आज जितनी ग्लैमरस है, बचपन उतना ही कठिन था.

मलाइका अरोड़ा ने बॉलीवुड में अपनी पहचान पारंपरिक एक्टिंग से नहीं बल्कि आइटम सॉन्ग्स के जरिए बनाई 'छैयां छैयां', 'मुन्नी बदनाम हुई', 'अनारकली डिस्को चली' और 'माही वे' जैसे गानों में उनके डांस मूव्स ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया. वो सिर्फ एक डांसर नहीं, बल्कि बॉलीवुड की सबसे महंगी आइटम गर्ल्स में से एक बन चुकी हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कभी रहती थीं किराए के एक कमरे में

आज भले ही मलाइका मुंबई के पॉश इलाके में करोड़ों के घर में रहती हों, लेकिन उनका बचपन गरीबी में बीता. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनका परिवार एक छोटे से किराए के कमरे में रहा करता था. उन्होंने इसे मजाक में "माचिस की डिब्बी" कहा था. वो कहती हैं, "हमारे पास खुद का घर तक नहीं था, घर इतना छोटा था कि सबको समेटना मुश्किल होता था."

मेहनत के दम पर बदली किस्मत

मलाइका ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनका असली टैलेंट डांस में था. उन्होंने न केवल फिल्मों में डांस करके पहचान बनाई, बल्कि कई रियलिटी शोज में जज बनकर भी अपनी जगह बनाई. आज वो जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के पीछे उनकी सालों की मेहनत और लगन है.

2 करोड़ की फीस सिर्फ एक गाने के लिए

आज मलाइका अरोड़ा एक आइटम सॉन्ग के लिए 2 करोड़ रुपये तक की फीस लेती हैं. हाल ही में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘थामा’ में उनका एक स्पेशल सॉन्ग है, जिसके लिए उन्होंने रिपोर्टेडली इतनी बड़ी रकम ली है.

मलाइका की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है. उन्होंने साल 1998 में अरबाज खान से शादी की थी, जिससे उनका संबंध खान परिवार से जुड़ गया. हालांकि 2017 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने अर्जुन कपूर को डेट किया, लेकिन यह रिश्ता भी 2024 में खत्म हो गया.

करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफ

51 साल की उम्र में भी मलाइका अपनी फिटनेस, फैशन और ग्लैमर के लिए जानी जाती हैं. वो मुंबई में लगभग 14 करोड़ रुपये की कीमत के अपार्टमेंट में रहती हैं. उनकी कुल नेटवर्थ लगभग 100 करोड़ रुपये आंकी जाती है.

संबंधित ख़बरें
General Upendra Dwivedi

पाकिस्तान को चेतावनी, भारतीय थल सेनाध्यक्ष ने कहा, ‘अब ऑपरेशन सिंदूर 2.0 में संयम नहीं, भूगोल से मिट सकता है पड़ोसी!”

Rekha Gupta

रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी नई तकनीक और संवेदनशीलता की ट्रेनिंग

viral flu

बदलते मौसम में खुद को वायरल फ्लू से बचाने के आसान उपाय

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home