Hera Pheri 3 Update : 'हेरा फेरी 3' को लेकर फैंस में उत्साह तो है, लेकिन परेश रावल के बाहर होने की खबर ने निराशा भी फैला दी है. अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी को देखने के लिए फैंस सालों से इंतजार कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि 'बाबू राव' के बिना ये फिल्म अधूरी सी लगेगी.
हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी को 'बाबू राव' के किरदार में लिया जा सकता है. इस पर कई मीम्स भी वायरल हुए, जिसमें पंकज को ही नया बाबू राव बताया गया. लेकिन क्या इसमें सच्चाई है?
जब पंकज त्रिपाठी से इस मुद्दे पर पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा, "परेश रावल भाई एक बेहतरीन अभिनेता हैं. मैं उनकी जगह कैसे हो सकता हूं? ट्विटर पर लोग अपनी राय दे रहे होंगे बस." इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि वो अब ट्विटर से महीनों से लॉगआउट हैं क्योंकि वहां ‘टू मच इंफॉर्मेशन’ हो गई है.
हालांकि पंकज त्रिपाठी को ‘हेरा फेरी 3’ से जोड़ने की खबरें चल रही हैं, लेकिन फिलहाल वो 'क्रिमिनल जस्टिस सीजन 4' को लेकर चर्चा में हैं. ये सीरीज 29 मई को अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है. इसमें उनके साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब, श्वेता बसु प्रसाद, सुरवीन चावला और आशा नेगी जैसे कलाकार नजर आएंगे. पिछले तीनों सीजन की सफलता को देखते हुए, लोगों को इस बार भी काफी उम्मीदें हैं.
Copyright © 2026 The Samachaar
