• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

कभी 300 रुपये में काम करने वाला दिलीप आज चलाता है फराह खान की BMW! जानिए सच

फराह खान के यूट्यूब व्लॉग्स में उनके कुक दिलीप खूब पसंद किए जाते हैं. हालिया वीडियो में दिलीप के फराह की BMW चलाने और उनकी सैलरी से जुड़ा मजेदार खुलासा सामने आया.

  • Samachaar Desk | 18 Jan 2026 02:28 PM
कभी 300 रुपये में काम करने वाला दिलीप आज चलाता है फराह खान की BMW! जानिए सच

बॉलीवुड फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स की वजह से चर्चा में हैं. इन व्लॉग्स में वह अलग-अलग सितारों के घर जाती हैं, खाना बनाती हैं और हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत करती नजर आती हैं. लेकिन इन वीडियो में फराह से ज्यादा ध्यान उनके कुक दिलीप खींच लेते हैं. दिलीप की सादगी और मजेदार बातें लोगों को खूब पसंद आती हैं, जिसकी वजह से वो जल्दी ही एक जाना-पहचाना चेहरा बन गए हैं.

हाल ही में फराह और दिलीप ‘बिग बॉस 19’ के कंटेस्टेंट प्रणित मोरे के मुंबई वाले घर पहुंचे. वहां पूरे परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मुलाकात का वीडियो फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया, जिसमें कई दिलचस्प बातें सामने आईं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

BMW को लेकर हुआ खुलासा

वीडियो के दौरान प्रणित के पिता ने फराह से पूछा कि क्या दिलीप ने हाल ही में कोई बड़ी कार खरीदी है, क्योंकि उन्होंने उसे एक वीडियो में कार में देखा था. इस पर फराह ने मजाक में कहा कि दिलीप अभी भी दोपहिया वाहन ही चलाता है. जब फराह ने सीधे दिलीप से सवाल किया, तो उसने हंसते हुए कहा कि वह फराह की BMW थी. यह जवाब सुनकर सभी हंस पड़े.

ड्राइवर के साथ दिखे दिलीप

बात यहीं खत्म नहीं हुई. प्रणित के पिता ने बताया कि उन्होंने दिलीप को कार में ड्राइवर के साथ भी देखा था. ये सुनकर फराह थोड़ी हैरान हो गईं और उन्होंने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आखिर दिलीप और ड्राइवर कहां घूमने गए थे. दिलीप इस पर मुस्कुराता रहा, लेकिन ज्यादा कुछ नहीं बोला.

पहली सैलरी से अब तक का सफर

इससे पहले एक व्लॉग में दिलीप अपनी शुरुआती सैलरी के बारे में भी बता चुके हैं. उन्होंने बताया था कि दिल्ली में काम की शुरुआत उन्होंने सिर्फ 300 रुपये में की थी. बाद में जब वह फराह खान के घर काम करने लगे, तो उनकी शुरुआती सैलरी 20 हजार रुपये थी. फराह ने यह भी बताया कि अब दिलीप की सैलरी पहले से काफी बढ़ चुकी है और यूट्यूब व्लॉग्स से होने वाली कमाई में भी उन्हें हिस्सा मिलता है.

दिलीप की यह कहानी मेहनत और मौके का सही इस्तेमाल करने का अच्छा उदाहरण मानी जा रही है.

संबंधित ख़बरें
Indian Women Squad

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर… 7 साल बाद इस खिलाड़ी की धमाकेदार वापसी, WPL ने बदली किस्मत!

Amrit Bharat Express

PM मोदी ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन किया, 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

Rajkumar Rao Daughter Name

राजकुमार राव-पत्रलेखा ने किया बेटी के नाम का खुलासा, मतलब जानकर आप भी कहेंगे वाह!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home