• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

राजकुमार राव-पत्रलेखा ने किया बेटी के नाम का खुलासा, मतलब जानकर आप भी कहेंगे वाह!

Rajkummar Rao Daughter Name: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और उनकी पत्नी पत्रलेखा पेरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं. कपल ने बेटी की पहली झलक फैंस के साथ शेयर करते हुए उसका नाम भी अनाउंस कर दिया है. बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा गया है, जिसका धार्मिक और भावनात्मक महत्व भी खास है. सोशल मीडिया पर सेलेब्स और फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 18 Jan 2026 01:33 PM
राजकुमार राव-पत्रलेखा ने किया बेटी के नाम का खुलासा, मतलब जानकर आप भी कहेंगे वाह!

बॉलीवुड के पसंदीदा कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत दौर को जी रहे हैं. शादी के चार साल बाद दोनों माता-पिता बने और अब उन्होंने अपनी बेटी की पहली झलक फैंस के साथ साझा की है. 15 नवंबर 2025 को बेटी का स्वागत करने वाले इस कपल ने अब सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए बेटी के नाम का भी खुलासा कर दिया है.

सोशल मीडिया पर शेयर की खास तस्वीर

राजकुमार राव और पत्रलेखा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में दोनों अपनी नन्ही बेटी का हाथ थामे नजर आ रहे हैं. तस्वीर में बेटी का चेहरा नहीं दिखाया गया है, लेकिन यह पल भावनाओं से भरा हुआ है. फोटो के साथ कपल ने दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा- “हाथ जोड़कर और पूरे दिल से, हम अपने सबसे बड़े आशीर्वाद को इंट्रोड्यूस कर रहे हैं – पार्वती पॉल राव.”

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों और प्यार की बाढ़ आ गई.

बेटी का नाम जानकर खुश हुए फैंस

राजकुमार और पत्रलेखा ने अपनी बेटी का नाम पार्वती पॉल राव रखा है. यह नाम न सिर्फ धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि गहराई और सकारात्मकता से भी जुड़ा हुआ है. फैंस ने इस नाम को बेहद सुंदर और अर्थपूर्ण बताया है.

पार्वती नाम का खास अर्थ

पार्वती नाम की उत्पत्ति संस्कृत भाषा से हुई है. यह नाम भगवान शिव की पत्नी और भगवान गणेश तथा कार्तिकेय की माता का है. पार्वती को शक्ति, करुणा, धैर्य और मातृत्व का प्रतीक माना जाता है. इस नाम का अर्थ है – “पहाड़ों की बेटी”. माना जाता है कि इस नाम में मजबूती, शांति और संतुलन का भाव छिपा होता है. अपने बच्चे का नाम पार्वती रखना, इन गुणों को जीवन में अपनाने का संकेत माना जाता है.

सेलेब्स ने भी लुटाया प्यार

इस पोस्ट पर बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर प्यार बरसाया. तारा सुतारिया ने हार्ट इमोजी के जरिए खुशी जताई, वहीं दीया मिर्जा ने लिखा कि वह पार्वती से मिलने का इंतजार कर रही हैं. इसके अलावा सोनम कपूर, आयुष्मान खुराना, अदिति राव हैदरी, सोनाक्षी सिन्हा और भूमि पेडनेकर समेत कई सितारों ने कपल को बधाई दी.

शादी और पेरेंटहुड की खूबसूरत जर्नी

गौरतलब है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर 2021 को चंडीगढ़ में शादी की थी. उनकी शादी सादगी और प्यार की मिसाल बनी थी. दिलचस्प बात यह है कि कपल ने अपनी चौथी मैरिज एनिवर्सरी के दिन ही बेटी का स्वागत किया, जिससे यह दिन उनके लिए और भी खास बन गया.

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं राजकुमार?

काम की बात करें तो राजकुमार राव को हाल ही में फिल्म ‘मालिक’ में देखा गया था. अब वह साल 2026 में आने वाली फिल्म ‘टोस्टर’ में नजर आएंगे, जिसमें वह रमाकांत के किरदार में दिखाई देंगे. फिलहाल हालांकि, उनकी जिंदगी का फोकस फिल्मों से ज्यादा अपनी बेटी और परिवार पर है.

संबंधित ख़बरें
Parag Tyagi

‘मुझे पता है काला जादू हुआ था…’ शेफाली जरीवाला की मौत पर पराग त्यागी का सनसनीखेज दावा!

Indian Women Squad

ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़ा उलटफेर… 7 साल बाद इस खिलाड़ी की धमाकेदार वापसी, WPL ने बदली किस्मत!

Amrit Bharat Express

PM मोदी ने असम में काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना का भूमि पूजन किया, 2 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home