• Thursday, Apr 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

क्या ALT Balaji से पहले ही अलग हो चुकी थीं एकता कपूर? सरकार की सख्ती के बाद सामने आया सच

सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए 25 अश्लील ऐप्स पर बैन लगा दिया है, जिनमें एकता कपूर के ALTT का नाम भी शामिल है. वहीं, एकता ने साफ कर दिया है कि वे 2021 में ही इस ऐप से अलग हो चुकी हैं.

  • Samachaar Desk | 26 Jul 2025 08:15 AM
क्या ALT Balaji से पहले ही अलग हो चुकी थीं एकता कपूर? सरकार की सख्ती के बाद सामने आया सच

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ रही अश्लीलता और समाज पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को देखते हुए सरकार ने सख्त कदम उठाया है. हाल ही में सरकार ने 25 मोबाइल एप्लिकेशंस पर बैन लगाया, जिनमें अश्लील कंटेंट दिखाया जा रहा था. इन ऐप्स में एकता कपूर के नाम से जुड़ा ALTT (पहले ALT Balaji) भी शामिल है. इस खबर के बाद एकता कपूर का रिएक्शन सामने आया है, जिसमें उन्होंने साफ कर दिया कि अब उनका इस प्लेटफॉर्म से कोई लेना-देना नहीं है.

एकता कपूर ने क्या कहा?

एकता कपूर ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि साल 2021 में ही उन्होंने और उनकी मां शोभा कपूर ने ALT Balaji से अलग होने का फैसला लिया था. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी Balaji Telefilms कानून का पालन करती है और सभी नियमों का सम्मान करती है. उनका कहना है कि ALTT प्लेटफॉर्म से अब उनका कोई संबंध नहीं है, इसलिए इस बैन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराना गलत होगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सरकार ने क्यों उठाया ये कदम?

कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर पिछले कुछ सालों से अश्लीलता को बढ़ावा देने वाली सामग्री सामने आ रही थी. इन शो में रिश्तों को शर्मसार करने वाले सीन, अशोभनीय कंटेंट और समाज में गलत संदेश देने वाले एपिसोड दिखाए जा रहे थे. काफी समय से इसका विरोध किया जा रहा था, जिसके बाद सरकार ने अब निर्णायक कदम उठाया और इन प्लेटफॉर्म्स को पूरी तरह से बैन कर दिया. इस सूची में ULLU, ALTT, Navrasa, Gulab App समेत कई अन्य ऐप्स शामिल हैं.

To Whomsoever It May Concern pic.twitter.com/nKgKhldtbj

— Ektaa R Kapoor (@EktaaRKapoor) July 25, 2025


पहले क्या बोली थीं एकता कपूर?

ALT Balaji की शुरुआत को लेकर पहले भी एकता से सवाल किए गए थे. तब उन्होंने कहा था कि यह प्लेटफॉर्म बोल्ड और अनकही कहानियों को दिखाने के मकसद से लॉन्च किया गया था, ताकि समाज के सामने छिपे हुए मुद्दों को भी लाया जा सके. लेकिन धीरे-धीरे चीजें कंट्रोल से बाहर हो गईं. अब एकता ने साफ कर दिया है कि उन्होंने 4 साल पहले ही इस प्रोजेक्ट से दूरी बना ली थी.

संबंधित ख़बरें
Air India Crash

Air India विमान हादसे पर FAA का नया दावा! क्या पायलट ने गलती से बंद किया इंजन? जानें

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 26 July, 2025 : करियर में कौन पाएगा प्रमोशन और किसके लिए बढ़ेगा तनाव? जानें आज का राशिफल…!

weather today

दिल्ली में देर रात बारिश ने तोड़ी गर्मी की चेन, उमस और धूप से परेशान लोगों को मिली राहत..!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home