• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

टीवी के जेठालाल ने फिल्मों में भी छोड़ी छाप, सलमान-माधुरी के साथ कर चुके हैं काम, देखें लिस्ट!

Dilip Joshi Bollywood Movies : ‘जेठालाल’ के नाम से मशहूर दिलीप जोशी ने अपने करियर की शुरुआत 1989 में मैंने प्यार किया फिल्म से की थी. उन्होंने हम आपके हैं कौन, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, व्हाट्स योर राशि जैसी फिल्मों में छोटे लेकिन यादगार रोल किए.

  • Samachaar Desk | 31 Jul 2025 01:58 PM
टीवी के जेठालाल ने फिल्मों में भी छोड़ी छाप, सलमान-माधुरी के साथ कर चुके हैं काम, देखें लिस्ट!

Dilip Joshi Bollywood Movies : 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के जेठालाल के रूप में दिलीप जोशी को भले ही आज हर घर में पहचान मिली हो, लेकिन उनके अभिनय का सफर छोटे पर्दे तक सीमित नहीं रहा है. दिलीप जोशी ने टीवी इंडस्ट्री से पहले भी कई उल्लेखनीय बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है. उन्होंने अभिनय की शुरुआत उसी फिल्म से की थी, जिसने बॉलीवुड में सलमान खान को लॉन्च किया—मैंने प्यार किया.

सलमान की डेब्यू फिल्म से की करियर की शुरुआत

गुजरात के पोरबंदर में 26 मई 1968 को जन्मे दिलीप जोशी ने साल 1989 में मैंने प्यार किया से फिल्मों में कदम रखा. इस फिल्म में उनका किरदार छोटा था, लेकिन दमदार था. फिल्म सुपरहिट रही और सलमान के साथ-साथ दिलीप भी दर्शकों की नजरों में आ गए. इसके बाद उन्होंने 1994 की ब्लॉकबस्टर हम आपके हैं कौन में भी एक मनोरंजक भूमिका निभाई, जिसमें सलमान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

छोटे रोल, लेकिन बड़ी छाप

टीवी की दुनिया में नाम कमाने से पहले दिलीप जोशी कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके थे. फिर भी दिल है हिंदुस्तानी, खिलाड़ी 420, वन टू का फोर, हमराज, दिल है तुम्हारा, ढूंढते रह जाओगे, और व्हाट्स योर राशि जैसी फिल्मों में उन्होंने छोटी लेकिन अहम भूमिकाएं निभाईं. उनका अभिनय चाहे साइड रोल में हो या कॉमिक टच में—हर बार दर्शकों को पसंद आया.

टीवी सीरियल्स में भी रहा लंबा अनुभव

दिलीप जोशी ने फिल्मों के अलावा कई टीवी सीरियल्स में भी बेहतरीन अभिनय किया है. हम सब एक हैं, दो और दो पांच, हम सब बाराती और सीआईडी जैसे सीरियल्स में उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग और भावनात्मक अभिव्यक्ति से दर्शकों को प्रभावित किया. हालांकि, 2008 में तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़ने के बाद उन्हें असली शोहरत मिली.

जेठालाल की वजह से बने घर-घर के फेवरेट

आज दिलीप जोशी को जेठालाल कहकर बुलाया जाता है और यही उनकी लोकप्रियता का सबसे बड़ा प्रमाण है. 17 साल से एक ही किरदार को निभाते हुए उन्होंने जो consistency और comic brilliance दिखाई है, वह बहुत कम एक्टर्स में देखने को मिलती है.

संबंधित ख़बरें
chaath puja

क्या आप जानते हैं 2025 में छठ पूजा किस तारीख को है? पूरी जानकारी यहां पढ़ें

arvind kejriwalweith mann

ऊधम सिंह की शहादत पर विकास की सौगात! भगवंत मान-केजरीवाल की सुनाम में बड़ी घोषणाएं

ac

बरसात में AC से नहीं मिल रही ठंडक? इस सेटिंग को बदलते ही दिखेगा फर्क!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home