• Friday, Mar 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 145 करोड़ की ओपनिंग

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने 19 मार्च को रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया। पहले दिन पेड प्रीव्यू और आम रिलीज मिलाकर कुल 145.55 करोड़ रुपये की कमाई की।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 20 Mar 2026 10:36 AM
‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 145 करोड़ की ओपनिंग

Dhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से पहले ही दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी थी। 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया और पुराने रिकॉर्ड्स को धूल चटा दिया। इस हिट से रणवीर सिंह ने शाहरुख खान के कई पुराने रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया। साल की बड़ी रिलीज सनी देओल की 'बॉर्डर 2' रही, लेकिन वह 'धुरंधर 2' के सामने फीकी साबित हुई।

'धुरंधर: द रिवेंज' ने पहले दिन ही 100 करोड़ से अधिक की ओपनिंग करके बॉलीवुड इतिहास में सबसे बड़ी ओपनर बनने का रिकॉर्ड बनाया। पेड प्रीव्यू से मिली 43 करोड़ की कमाई को मिलाकर पहले दिन का कुल कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये रहा।

ये भी पढें

  • ♦ ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! सक्सेस पार्टी में रणवीर सिंह का डांस और संजय दत्त के स्वैग ने लूटी महफिल
  • ♦ पंजाब में ‘नशे के खिलाफ जंग’ पर बड़ा खुलासा! BJP का AAP पर हमला, ‘सिस्टम में ही शामिल हैं लोग?’
  • ♦ IPL 2026 से पहले SRH पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! कप्तान के बाद अब स्टार ऑलराउंडर भी बाहर, टीम की बढ़ी टेंशन

धुरंधर 2 के नाम रिकॉर्ड

'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं:

  • पहले दिन 10 लाख से ज्यादा टिकटों की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड।
  • पेड प्रीव्यू में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, 43 करोड़ रुपये कमाए।
  • अपने पहले पार्ट 'धुरंधर' की 28 करोड़ की ओपनिंग को तोड़ा।
  • रिलीज के पहले दिन ही 100 करोड़ क्लब में सबसे तेज़ एंट्री।
  • साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड हासिल किया।
  • 'जवान' (75 करोड़), 'एनिमल' (64 करोड़), 'पठान' (57 करोड़) और 'स्त्री 2' (54 करोड़) के पहले दिन के रिकॉर्ड्स को मात दी।

रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग (102.55 करोड़)। पुष्पा 2 (164 करोड़) को छोड़ आरआरआर (133 करोड़) और KGF 2 (121 करोड़) जैसे बड़े फिल्में भी पीछे छोड़ दी।

पहले पार्ट की तुलना

दिसंबर 2025 में रिलीज़ हुई 'धुरंधर' की ओपनिंग 28 करोड़ थी। वर्ड ऑफ माउथ ने पहले पार्ट को धीरे-धीरे हिट बनाया। लेकिन 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज से ही तहलका मचा दिया और बॉक्स ऑफिस पर नया बेंचमार्क सेट कर दिया।

फैंस और सिनेमा का प्यार

फिल्म के पावरफुल स्टोरीलाइन, आदित्य धर के निर्देशन और रणवीर सिंह के दमदार अभिनय ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने बॉलीवुड में बॉक्स ऑफिस धमाके का एक नया अध्याय जोड़ दिया। 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी सफलता हासिल की कि बॉलीवुड के बड़े सितारे और फिल्मों के पुराने रिकॉर्ड्स भी इस धमाके के सामने फीके पड़ गए। रणवीर सिंह और आदित्य धर की जोड़ी ने साबित कर दिया कि सही कहानी और स्टारडम से रिकॉर्ड्स आसानी से तोड़े जा सकते हैं।

संबंधित ख़बरें
Eid 2026

ईद का सस्पेंस बरकरार! आज दिखेगा चांद या बढ़ेंगे रोजे? जानें कब मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

facebook

Facebook का बड़ा दांव! Creator Fast Track से अब क्रिएटर्स की होगी तेज ग्रोथ और मोटी कमाई

indias kitchen gas crisis more dependence on which gulf countries

भारत को कहां से मिलती है ज्यादा गैस, कतर या यूएई?

image
Most Viewed
Delhi NCR Weather

दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम! तेज बारिश और ठंडी हवाओं ने गिराया तापमान, गर्मी से मिली बड़ी राहत

indias kitchen gas crisis more dependence on which gulf countries

भारत को कहां से मिलती है ज्यादा गैस, कतर या यूएई?

Dhurandhar 2

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन ही तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 145 करोड़ की ओपनिंग

Punjab Weather

पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी! तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से बचने के लिए अभी जानें सुरक्षा टिप्स

SRH

IPL 2026 से पहले SRH पर टूटा मुसीबतों का पहाड़! कप्तान के बाद अब स्टार ऑलराउंडर भी बाहर, टीम की बढ़ी टेंशन

Punjab Politics

पंजाब में ‘नशे के खिलाफ जंग’ पर बड़ा खुलासा! BJP का AAP पर हमला, ‘सिस्टम में ही शामिल हैं लोग?’

Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home