• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ की हुई धमाकेदार अनाउंसमेंट, जानिए कब होगी रिलीज!

अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' इस साल नवंबर 2025 को रिलीज होगी. इस बार आर. माधवन की एंट्री से कहानी में नया ट्विस्ट आएगा. मोशन पोस्टर से बढ़ा फैंस का उत्साह.

  • Samachaar Desk | 11 Oct 2025 07:30 PM
अजय देवगन की ‘दे दे प्यार दे 2’ की हुई धमाकेदार अनाउंसमेंट, जानिए कब होगी रिलीज!

बॉलीवुड के दमदार एक्टर अजय देवगन ने हमेशा से ही अपनी फिल्मों में कुछ नया करने की कोशिश की है. चाहे एक्शन हो, ड्रामा या कॉमेडी- अजय हर रोल में फिट बैठते हैं. साल 2019 में आई उनकी रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ ने लोगों का दिल जीत लिया था. अब उसी हिट फिल्म का सीक्वल यानी ‘दे दे प्यार दे 2’ आने वाला है और इसका मोशन पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है.

पहली फिल्म में अजय देवगन के साथ रकुल प्रीत सिंह और तब्बू नजर आई थीं. रकुल और अजय की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था क्योंकि दोनों की केमिस्ट्री काफी फ्रेश और अनोखी थी. अब वही जोड़ी एक बार फिर लौट रही है ‘दे दे प्यार दे 2’ में, और फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कब रिलीज होगी फिल्म?

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में मोशन पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में सभी स्टार्स को एक कार में बैठे हुए दिखाया गया है और अजय देवगन कार से गिरते हुए नजर आ रहे हैं जो फिल्म की कॉमिक टोन को साफ दर्शाता है. इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है. ‘दे दे प्यार दे 2’ 14 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

कास्ट में इस बार क्या नया है?

इस बार फिल्म में कुछ नए चेहरे भी शामिल होंगे जो कॉमेडी और ड्रामा का तड़का लगाएंगे:

अजय देवगन

रकुल प्रीत सिंह

आर. माधवन (आयशा के पिता के रोल में)

मीजान जाफरी

जावेद जाफरी

इशिता दत्ता और कई शानदार कलाकार

आर. माधवन इस बार कहानी में एक बड़ा ट्विस्ट लेकर आएंगे, क्योंकि वो होंगे आयशा के सख्त पिता जो अजय देवगन यानी आशीष को आसानी से नहीं अपनाएंगे.

View this post on Instagram

A post shared by Jaaved Jaaferi (@jaavedjaaferi)


क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म की कहानी उसी लव स्टोरी को आगे बढ़ाएगी जिसे पहली फिल्म में दिखाया गया था. आशीष (अजय देवगन) को अपने से काफी छोटी उम्र की लड़की आयशा (रकुल प्रीत) से प्यार हो जाता है और दोनों शादी करना चाहते हैं. पहली फिल्म में आयशा को आशीष के बच्चों और एक्स वाइफ मंजू (तब्बू) से मिलते हुए दिखाया गया था.

अब सीक्वल में कहानी बढ़ेगी - क्या आयशा के पेरेंट्स, खासकर उनके पापा (आर. माधवन), इस रिश्ते को मंजूरी देंगे? क्या आशीष अपने नए और पुराने रिश्तों के बीच संतुलन बना पाएंगे?

संबंधित ख़बरें
CM Mann

पंजाब सरकार ने बाढ़ के नुकसान का ब्यौरा केंद्र को भेजा, किसानों को मिलेगा ₹20,000 प्रति एकड़ मुआवजा

Delhi Metro

Delhi Metro: 12 अक्टूबर को सुबह 3:15 बजे से शुरू होगी सेवा, इन लोगों को मिलेगी मुफ्त यात्रा!

oppo

Oppo Find X9 Series: जानिए कब लॉन्च होगा ये पावरफुल कैमरा फोन, क्या होंगी खूबियां

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home