• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

‘नो एंट्री 2’ की कास्टिंग में बड़ा उलटफेर! वरुण धवन ने भी छोड़ी फिल्म, जानिए क्या है वजह

'नो एंट्री 2' की कास्टिंग में बड़ा बदलाव, वरुण धवन ने डेट्स के चलते फिल्म छोड़ी. पहले दिलजीत भी अलग हुए थे। अब मेकर्स नई कास्ट की तलाश में हैं. अर्जुन कपूर फिलहाल जुड़े हुए हैं.

  • Samachaar Desk | 12 Oct 2025 07:58 PM
‘नो एंट्री 2’ की कास्टिंग में बड़ा उलटफेर! वरुण धवन ने भी छोड़ी फिल्म, जानिए क्या है वजह

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘नो एंट्री 2’ एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह है फिल्म की कास्टिंग में हो रहे लगातार बदलाव. डायरेक्टर अनीस बज्मी और प्रोड्यूसर बॉनी कपूर की इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह था, खासकर जब ये खबर आई थी कि इसमें वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ लीड रोल निभाने वाले हैं. लेकिन अब, वरुण धवन के फिल्म से बाहर होने की खबर ने सभी को चौंका दिया है.

वरुण धवन ने क्यों छोड़ी ‘नो एंट्री 2’?

टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण धवन ने फिल्म से अपने कदम पीछे खींच लिए हैं. इसकी बड़ी वजह उनकी दूसरी फिल्मों की शूटिंग डेट्स हैं, जो पहले से लॉक हैं. रिपोर्ट के अनुसार, वरुण इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित थे, लेकिन 'भेड़िया 2' की शूटिंग और अन्य प्रोजेक्ट्स की व्यस्तता के चलते वे ‘नो एंट्री 2’ के लिए समय नहीं निकाल पाए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

एक सूत्र के हवाले से कहा गया, "वरुण स्क्रिप्ट को लेकर बहुत पॉजिटिव थे, लेकिन उनकी डेट्स पहले से फुल थीं. फिलहाल मेकर्स नई कास्टिंग की प्लानिंग कर रहे हैं. अर्जुन कपूर अभी भी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं."

दिलजीत दोसांझ भी हटे थे प्रोजेक्ट से

वरुण धवन से पहले दिलजीत दोसांझ के भी फिल्म से बाहर होने की खबर सामने आई थी. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्होंने क्रिएटिव डिफरेंसेज के कारण फिल्म छोड़ी. हालांकि प्रोड्यूसर बॉनी कपूर ने इन खबरों को नकारते हुए कहा:

"हां, डेट की समस्या जरूर है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है जिसे क्रिएटिव डिफरेंसेज कहा जाए. हम अब भी डेट्स मैनेज करने की कोशिश कर रहे हैं." लेकिन अब जब वरुण भी प्रोजेक्ट से हट चुके हैं, तो फिल्म की लीड स्टारकास्ट लगभग बिखरती नजर आ रही है.

बार-बार बदल रही कास्टिंग, फंसा प्रोजेक्ट?

2005 में आई ‘नो एंट्री’ सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिकड़ी के साथ एक बड़ी हिट थी. इसके सीक्वल के लिए मेकर्स ने यंग स्टार्स की नई तिकड़ी तैयार की थी - वरुण, अर्जुन और दिलजीत. लेकिन अब लगातार हो रहे बदलावों ने फिल्म के भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

जहां अर्जुन कपूर अभी भी फिल्म के साथ जुड़े हुए हैं, वहीं मेकर्स को बाकी दो लीड रोल्स के लिए नई स्टार कास्ट तलाशनी होगी.

वरुण धवन के पास है प्रोजेक्ट्स की लंबी लिस्ट

वरुण धवन इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें शामिल हैं:

भेड़िया 2 बॉर्डर 2 है जवानी तो इश्क होना है दिनेश विजन के साथ एक नया अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट

इन सबके चलते वरुण के लिए 'नो एंट्री 2' में समय निकाल पाना मुश्किल हो गया.

क्या होगा 'नो एंट्री 2' का भविष्य?

‘नो एंट्री 2’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट आज भी बरकरार है, लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बार-बार आ रही खबरें इस प्रोजेक्ट को अनिश्चितता की ओर धकेल रही हैं. क्या मेकर्स इस बार फिर से एक सुपरहिट कास्टिंग प्लान कर पाएंगे? या यह फिल्म भी सिर्फ अनाउंसमेंट तक ही सिमट कर रह जाएगी?

फिलहाल, फैन्स को इंतजार है एक ऑफिशियल अनाउंसमेंट का, जो इस सस्पेंस को खत्म करे.

संबंधित ख़बरें
Durgapur Rape Case

दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज गैंगरेप केस में ममता के बयान ने बढ़ाई सियासी बहस, बीजेपी ने किया पलटवार!

weight loss

वर्कआउट के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा? ये ट्रिक्स अपनाएं और रिजल्ट पाएं तुरंत!

periods

हर बार लेट हो रहे हैं पीरियड्स? जानिए इससे जुड़ी चुपचाप बढ़ने वाली बीमारियां

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home