• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Health

वर्कआउट के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा? ये ट्रिक्स अपनाएं और रिजल्ट पाएं तुरंत!

वजन घटाने के लिए सही आदतें जरूरी हैं. प्रोटीन-सब्जियां ज्यादा खाएं, मीठा-फैट कम करें, दिन में 2-3 मील लें, धीरे-धीरे खाएं और पेट भरकर न खाएं. इससे तेजी से वजन घटेगा.

  • Samachaar Desk | 12 Oct 2025 07:08 PM
वर्कआउट के बाद भी वजन कम नहीं हो रहा? ये ट्रिक्स अपनाएं और रिजल्ट पाएं तुरंत!

आजकल बढ़ता हुआ वजन हर उम्र के लोगों की आम समस्या बन चुका है. कुछ लोग वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, तो कुछ भूखे रहकर खुद को थका डालते हैं. लेकिन क्या सिर्फ वर्कआउट या खाना छोड़ने से वजन कम किया जा सकता है? असल में वजन घटाना सिर्फ एक शारीरिक प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह मानसिक रूप से खुद को बदलने का एक सफर होता है, जिसमें सबसे ज्यादा जरूरी होती है धैर्य और सही आदतें.

अगर आप भी वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन रिजल्ट नहीं मिल रहा, या वजन कम करने के बाद दोबारा बढ़ रहा है-तो यह आर्टिकल आपके लिए है. यहां हम फिटनेस कोच राज गनपत के 5 ऐसे आसान लेकिन असरदार टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप तेजी से और हेल्दी तरीके से अपना वजन घटा सकते हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

हर मील में शामिल करें प्रोटीन और सब्जियां

वजन घटाने के लिए आपकी हर मील में प्रोटीन और सब्जियों का भरपूर होना जरूरी है.

ये फूड्स आपको लंबे समय तक फुल महसूस कराते हैं. इससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप अनहेल्दी स्नैक्स से बच जाते हैं. इसके अलावा, प्रोटीन मसल्स बनाने और फैट बर्निंग में भी मदद करता है.

उदाहरण: दाल, अंडे, पनीर, हरी सब्जियां, चना, राजमा आदि को डाइट में शामिल करें।

मीठे और तले-फुले फूड से बना लें दूरी

वजन कम करने की राह में सबसे बड़ा दुश्मन है- मीठा और हाई फैट फूड. फिटनेस कोच कहते हैं कि ये फूड्स न सिर्फ वजन घटने से रोकते हैं बल्कि इसे और बढ़ा देते हैं.

मिठाइयां, कोल्ड ड्रिंक्स, फ्राई आइटम्स और प्रोसेस्ड फूड पूरी तरह से अवॉइड करें. शुगर फ्री या "डाइट" लेबल वाले फूड्स भी अक्सर धोखा देते हैं, इन्हें भी सावधानी से लें.

मीठे की क्रेविंग हो तो गुड़, खजूर या फल का सहारा लें.

दिनभर खाना छोड़िए, दिन में 2-3 मील काफी हैं

राज बताते हैं कि दिन में सिर्फ 2-3 बार खाना ही पर्याप्त है. बार-बार खाना न सिर्फ पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि कैलोरी इनटेक भी बढ़ाता है.

बीच में भूख लगे तो फल, नारियल पानी या नींबू पानी जैसे हेल्दी ऑप्शन लें. ज्यादा मील्स की बजाय संतुलित और न्यूट्रिशस मील लें.

खाने के बीच कम से कम 4-5 घंटे का गैप रखें.

धीरे-धीरे खाना खाने की आदत डालें. तेजी से खाना खाने से पेट को समय नहीं मिलता कि वो दिमाग को बताए कि अब वो भर चुका है. नतीजा-ओवरईटिंग.

हर मील को कम से कम 15 मिनट तक धीरे-धीरे खाएं. एक कोर्स खाने के बाद कुछ मिनट का गेप लें और फिर अगला हिस्सा खाएं.

इससे आप कम खाना खाकर भी संतुष्ट महसूस करेंगे और वजन घटाना आसान होगा.

संबंधित ख़बरें
Kantara Chapter 2

Kantara चैप्टर 1 ने तोड़ा 400 करोड़ का आंकड़ा! कन्नड़ सिनेमा का इतिहास रचती ब्लॉकबस्टर फिल्म

Durand Border Tension

तोर्कहम बॉर्डर पर कहर! तालिबान ने पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का बड़ा दावा किया

Durgapur Rape Case

दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज गैंगरेप केस में ममता के बयान ने बढ़ाई सियासी बहस, बीजेपी ने किया पलटवार!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home