• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी फिर लौटेगे स्टंट्स के साथ, खतरों के खिलाड़ी 15 में ये कंटेस्टेंट आएंगे नजर, सामने आया अपडेट

Khatron Ke Khiladi 15: खतरों के खिलाड़ी 15 का सीजन जल्द कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर आएगा. रोहित शेट्टी होस्ट होंगे कंटेस्टेंट्स में बिग बॉस 19 के गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट समेत कई नाम संभावित हैं.

  • Samachaar Desk | 18 Jan 2026 04:47 PM
Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी फिर लौटेगे स्टंट्स के साथ, खतरों के खिलाड़ी 15 में ये कंटेस्टेंट आएंगे नजर, सामने आया अपडेट

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का फेमस स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ हर साल लोगों को रोमांचित करता है. सीजन 15 को लेकर फैंस में उत्साह बहुत ज्यादा था, लेकिन 2025 में ये शो टेलीकास्ट नहीं हुआ. अब इसके प्रीमियर और कंटेस्टेंट्स को लेकर कई बातें सामने आ रही हैं.

हर बार की तरह इस सीजन को भी कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकेगा और हां, रोहित शेट्टी इस बार भी शो को होस्ट करते नजर आएंगे. शो का प्रसारण आम तौर पर शनिवार और रविवार की रात 9 बजे किया जाता है. इस सीजन में भी इसी समय स्लॉट पर एपिसोड आएंगे.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

शूटिंग और प्रीमियर की तारीख

पहले खबर थी कि इस सीजन की शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू होगी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि सभी एपिसोड्स की शूटिंग मई 2026 में पूरी होगी. प्रीमियर की संभावित तारीख जून 2026 बताई जा रही है. शो का सेट कहां बनेगा, ये अभी फाइनल नहीं हुआ है. मेकर्स अभी लोकेशन तय करने में जुटे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)


संभावित कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

खबरों के मुताबिक, इस बार कई नए और पुराने चेहरों को शो में देखा जा सकता है. बॉम्बे टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार संभावित कंटेस्टेंट्स में शामिल हैं- बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना, रनर-अप फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, बसीर अली, ओरी, मनीषा रानी, एल्विश यादव, चुम दरंग, दिग्विजय राठी, श्रुतिका अर्जुन, अविनाश मिश्रा. हालांकि, अभी तक किसी भी नाम की पुष्टि नहीं हुई है.

लोकेशन और पिछले सीजन की यादें

खतरों के खिलाड़ी के ज्यादातर सीजन ठंडी जगहों पर शूट किए जाते हैं. पिछला सीजन रोमानिया में हुआ था, जिसमें करणवीर मेहरा विजेता बने थे. इस बार शो की लोकेशन और विजेता कौन होंगे, यह जानने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फैंस को इस शो से हमेशा रोमांचक स्टंट्स, ड्रामा और मजेदार कंटेस्टेंट्स की उम्मीद रहती है. सीजन 15 भी पुराने और नए दोनों तरह के कंटेस्टेंट्स के साथ दर्शकों को हैरान कर देगा.

संबंधित ख़बरें
farah khan

कभी 300 रुपये में काम करने वाला दिलीप आज चलाता है फराह खान की BMW! जानिए सच

Who is Sahil Chauhan

Who is Sahil Chauhan: 18 छक्कों और 6 चौकों से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कौन है साहिल चौहान, भारत से क्या है नाता?

manoj tiwari

Manoj Tiwari Mumbai house theft: मनोज तिवारी के घर से गायब हुए 5.40 लाख, इस शख्स ने उठाया फायदा

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home