• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Weekend Ka Vaar Surprise: ‘बिग बॉस’ के मंच पर सलमान नहीं, इस बार ये दो एक्टर बनेंगे होस्ट

Weekend Ka Vaar Surprise: सलमान खान इस हफ्ते बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे. उनकी जगह अक्षय कुमार और अरशद वारसी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ प्रमोशन संग शो होस्ट करेंगे.

  • Samachaar Desk | 11 Sep 2025 08:31 PM
Weekend Ka Vaar Surprise: ‘बिग बॉस’ के मंच पर सलमान नहीं, इस बार ये दो एक्टर बनेंगे होस्ट

‘Weekend Ka Vaar Surprise: बिग बॉस’ का 19वां सीजन शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. शो की टीआरपी लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है. हर हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों से जुड़ते हैं और उनकी गलतियों पर सवाल उठाते हैं. लेकिन इस बार फैंस को झटका लग सकता है क्योंकि खबरें हैं कि सलमान खान वीकेंड का वार होस्ट नहीं करेंगे.

दरअसल, सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी हैं. यही वजह है कि इस हफ्ते वह ‘बिग बॉस 19’ में दिखाई नहीं देंगे. अब सवाल उठता है कि आखिर सलमान की गैरमौजूदगी में शो को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी कौन संभालेगा?

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

अक्षय कुमार और अरशद वारसी लेंगे जिम्मेदारी

सूत्रों के मुताबिक, इस बार वीकेंड का वार होस्ट करने के लिए अक्षय कुमार और अरशद वारसी घर में एंट्री लेंगे. दोनों अपनी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के प्रमोशन में जुटे हैं, जो 19 सितंबर को रिलीज होने वाली है. हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ था और अब प्रमोशन को नए लेवल पर ले जाने के लिए दोनों स्टार्स ‘बिग बॉस’ के मंच पर पहुंचेंगे.

सिर्फ प्रमोशन नहीं, बल्कि होस्टिंग भी

शुरुआत में माना जा रहा था कि अक्षय और अरशद सिर्फ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आएंगे. लेकिन अब यह लगभग तय है कि वे सलमान की जगह शो होस्ट भी करेंगे.इससे फैंस को एक अलग मजा मिलेगा क्योंकि दोनों की कॉमिक टाइमिंग और एनर्जी शो में नया ट्विस्ट ला सकती है.

सलमान खान ने पहले ही दिया था इशारा

पिछले हफ्ते वीकेंड का वार में सलमान खान ने हिंट दिया था कि अगले हफ्ते शो में दो-दो ‘जॉली’ नजर आने वाले हैं. उस समय दर्शकों को लगा कि दोनों सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस देंगे, लेकिन अब ये साफ हो गया है कि वे सलमान की जगह होस्टिंग भी करेंगे.

घर से बेघर होगा कौन?

इस हफ्ते शो की सबसे बड़ी जिज्ञासा यही है कि क्या अक्षय और अरशद किसी कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे. इस बार आवेज दरबार, नगमा, नतालिया और मृदुल तिवारी नॉमिनेटेड हैं. पिछले दो हफ्तों से कोई भी घर से बाहर नहीं हुआ है, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार कौन सा चेहरा ‘बिग बॉस’ हाउस से अलविदा कहेगा.

फैंस की नजरें नए वीकेंड पर

सलमान खान की कमी फैंस जरूर महसूस करेंगे, लेकिन अक्षय और अरशद की मौजूदगी शो में नई ताजगी लेकर आ सकती है. कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाते हुए ये वीकेंड का वार यादगार साबित हो सकता है.

संबंधित ख़बरें
surya grahan 2025

Surya Grahan 2025 : कब और कहां दिखेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें तारीख..!

glowing skin

Glowing Skin Secrets: मौसम और स्किन टाइप के हिसाब से कौन-सा फेशियल है आपके लिए परफेक्ट?

Hindi Diwas Shayari 2025

Hindi Diwas Shayari 2025 : मातृभाषा के सम्मान में दिल छूने वाली शायरी, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home