• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Bigg Boss 19: फरहाना के कमेंट से भड़की शहबाज की गर्लफ्रेंड कशिश, कहा शर्म आनी चाहिए

Shehbaz Badesha Girlfriend: बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट ने शहबाज बदेशा को ‘गेंडा’ और नकली बाल वाला कहा, जिससे उनकी गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल नाराज हुईं और शो में कार्रवाई की मांग की.

  • Samachaar Desk | 12 Nov 2025 07:27 PM
Bigg Boss 19: फरहाना के कमेंट से भड़की शहबाज की गर्लफ्रेंड कशिश, कहा शर्म आनी चाहिए

Shehbaz Badesha Girlfriend: हाल ही में टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में शहबाज बदेशा और फरहाना भट्ट के बीच एक बहस के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया. शहबाज बदेशा, जो शहनाज गिल के भाई हैं, को लेकर फरहाना ने कुछ ऐसा कहा, जिससे शहबाज की गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल नाराज हो गईं. कशिश ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर साझा की और शो के मेकर्स और सलमान खान से भी अपील की।.

शो के एक एपिसोड में बहस के दौरान फरहाना ने शहबाज के लुक पर टिप्पणी की. उन्होंने शहबाज को ‘गेंडा’ कह दिया और कहा कि उनके बाल नकली हैं. इन टिप्पणियों के बाद शो में तनाव की स्थिति बनी और दर्शकों के बीच भी यह विषय चर्चा में आया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कशिश अग्रवाल का प्रतिक्रिया

शहबाज की गर्लफ्रेंड कशिश अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि अक्सर लोग बॉडी शेमिंग के खिलाफ आवाज उठाते हैं, लेकिन जब किसी खास व्यक्ति के साथ ऐसा होता है, तो कोई कुछ नहीं बोलता. कशिश ने लिखा: शहबाज की बॉडी शेमिंग हो रही थी. बाल नकली, गेंडा, ये सब कहा गया, लेकिन कोई स्टैंड नहीं ले रहा. शहबाज मजबूत हैं जवाब देने के लिए, लेकिन मैं बिग बॉस और सलमान सर से रिक्वेस्ट करती हूं कि इस मुद्दे पर ध्यान दें.”

कशिश ने आगे कहा कि यह शो का हिस्सा होने के बावजूद शो में इतनी आलोचना सुनना शर्मनाक है और उन्हें उम्मीद है कि सलमान खान इस पर कार्रवाई करेंगे.

वाइल्ड कार्ड एंट्री शहबाज

शहबाज बदेशा शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में शामिल हुए थे. पहले दिन से फरहाना इस शो का हिस्सा हैं और पिछले वीकेंड पर भी सलमान खान ने फरहाना को दूसरी कंटेस्टेंट के लिए अपमानजनक शब्द इस्तेमाल करने पर फटकार लगाई थी. अब यह देखना होगा कि क्या इस बार भी सलमान फरहाना को चेतावनी देंगे.

बिग बॉस सीजन की जानकारी

ये सीजन 24 अगस्त से ऑन एयर है और अगले महीने विनर के नाम का ऐलान होगा. दर्शकों के बीच यह विवाद चर्चा में है और कई फैंस कशिश की प्रतिक्रिया का समर्थन कर रहे हैं. शो के दौरान शहबाज और फरहाना के बीच टकराव लगातार चर्चा का विषय बनता जा रहा है.

संबंधित ख़बरें
air pollution

हवा में घुले जहर से खुद को और परिवार को बचाना है तो इन डिवाइसों का करें इस्तेमाल, सेहत रहेगी सुरक्षित

red ford ecosport

Delhi Blast: लाल फोर्ड इकोस्पोर्ट कार हुई बरामद, फरीदाबाद पुलिस को इस जगह पर मिली कार

airport

Bomb Threat: इंडिगो को मिला ईमेल, 5 एयरपोर्ट्स पर हाई अलर्ट घोषित, यात्रियों में मचा हड़कंप!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home