• Saturday, May 02, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

Anushka Sharma Virat Kohli News: एक बार फिर अनुष्का शर्मा विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदी प्रॉपर्टी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Anushka Sharma Virat Kohli Buys Property: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने एक बार फिर अलीबाग में निवेश किया है. खबरों के मुताबिक, हाल ही में दोनों अलीबाग की यात्रा पर गए थे, जहां उन्होंने एक नई जमीन खरीदी.

  • Samachaar Desk | 16 Jan 2026 03:16 PM
Anushka Sharma Virat Kohli News: एक बार फिर अनुष्का शर्मा विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदी प्रॉपर्टी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

Anushka Sharma Virat Kohli Buys Property: महाराष्ट्र का खूबसूरत तटीय इलाका अलीबाग इन दिनों फिर चर्चा में है. इसकी वजह है बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली. खबर है कि इस फेमस जोड़ी ने अलीबाग में एक नई प्रॉपर्टी खरीदी है. बताया जा रहा है कि हाल ही में अपनी यात्रा के दौरान दोनों यहां आए थे और इसी दौरान उन्होंने इस जमीन का सौदा तय किया.

5.1 एकड़ जमीन की खरीद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अलीबाग के जीराद गांव में करीब 5.1 एकड़ जमीन खरीदी है. इस जमीन की कीमत लगभग 37.86 करोड़ रुपये बताई जा रही है. प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों से इस खरीद की जानकारी सामने आई है. ये जमीन समीरा लैंड एसेट्स प्राइवेट लिमिटेड से ली गई है, जिसकी निदेशक सोनाली अमित राजपूत हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

डेटा एनालिटिक्स से जुड़ी कंपनी सीआरई मैट्रिक्स के मुताबिक, इस जमीन का रजिस्ट्रेशन 13 जनवरी को पूरा हुआ. ये सौदा दो अलग-अलग जमीनों को मिलाकर किया गया है.

स्टांप ड्यूटी और कानूनी प्रक्रिया

इस प्रॉपर्टी की खरीद पर लगभग 2.27 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी अदा की गई है. रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि इस पूरे सौदे से जुड़ा पेपरवर्क विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने संभाला. वो पहले भी परिवार से जुड़ी संपत्तियों के कागजी काम में जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि गुरुग्राम में स्थित अनुष्का और विराट के करीब 80 करोड़ रुपये के बंगले की देखरेख की जिम्मेदारी भी विकास कोहली को दी गई है.

अलीबाग से पुराना रिश्ता

ये पहली बार नहीं है जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अलीबाग में निवेश किया हो. साल 2022 में भी इस जोड़ी ने यहां बड़ी जमीन खरीदी थी. उस समय उन्होंने रियल एस्टेट कंपनी समीरा हैबिटेट्स से दो अलग-अलग प्रॉपर्टी ली थीं.

तब खरीदी गई जमीन का क्षेत्रफल लगभग आठ एकड़ था और उसकी कीमत करीब 19.24 करोड़ रुपये बताई गई थी. बाद में इस जमीन पर उन्होंने एक सुंदर और शांत वातावरण वाला हॉलिडे होम बनवाया, जहां वे अक्सर समय बिताने आते हैं.

क्यों पसंद है अलीबाग

अलीबाग अपनी शांति, समुद्र तट और हरियाली के लिए जाना जाता है. मुंबई से नजदीक होने के कारण ये जगह कई जानी-मानी हस्तियों की पसंद बनती जा रही है. अनुष्का और विराट भी यहां की सादगी और सुकून भरे माहौल को पसंद करते हैं.

नई प्रॉपर्टी के साथ यह साफ है कि अलीबाग अब इस जोड़ी के लिए सिर्फ छुट्टियां बिताने की जगह नहीं, बल्कि लंबे समय के लिए एक खास ठिकाना बनता जा रहा है.

संबंधित ख़बरें
Pak drones spotted

जम्मू-कश्मीर में दिखे पाकिस्तानी ड्रोन, राजौरी सेक्टर में भारतीय सेना ने SOP के तहत की फायरिंग

Today's  Weather 16 January 2026:

Today's Weather 16 January 2026: 3 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा, कोहरा और शीतलहर ने दिल्ली-एनसीआर को जकड़ा

Mandy Takhar

23 महीने के अंदर ही पंजाबी एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर और शेखर कौशल का हुआ तलाक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home