• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

ढाबे पर तारीफ सुनते ही बहक गए अनुपम खेर, बीयर-चिकन ऑर्डर किया… फिर बिल देख लगा झटका!

ढाबे पर मिली तारीफ में बहकर उन्होंने चिकन और बीयर ऑर्डर कर दिया… लेकिन जब बिल आया, तो हकीकत ने जमीन पर ला पटका.

  • Samachaar Desk | 04 Aug 2025 07:57 AM
ढाबे पर तारीफ सुनते ही बहक गए अनुपम खेर, बीयर-चिकन ऑर्डर किया… फिर बिल देख लगा झटका!

बॉलीवुड में कामयाबी की ऊंचाइयों को छूने वाले अनुपम खेर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. 300 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके इस मंझे हुए कलाकार की जिंदगी भी संघर्षों से होकर ही गुजरी है. लेकिन उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी सीख स्कूल या थिएटर से नहीं, बल्कि मुंबई की एक छोटी सी घटना से मिली. इस किस्से ने उन्हें सिखाया कि इमोशन और रियलिटी के बीच संतुलन कैसे बनाना होता है.

एक रुपये, तीन दोस्त और बड़ी उम्मीदें

अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू में उस दौर को याद किया जब वे अपने करियर की शुरुआत में थे. दूरदर्शन पर उनका एक नाटक प्रसारित हुआ था और पहली बार उन्हें एक पहचान मिलती दिखी. खुशी में उन्होंने अपने भाई और दोस्त के साथ जश्न मनाने का फैसला किया. जेब में केवल 1 रुपया था, लेकिन मन में था जज्बा और सपनों का अंबार. वे एक ढाबे पर पहुंचे जहां मालिक ने उन्हें पहचान लिया और तारीफ भी की.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मालिक की तारीफ से अनुपम इतने उत्साहित हो गए कि उन्होंने बीयर और चिकन ऑर्डर कर डाला, यह भूल गए कि जेब में महज एक रुपया है. खाना खत्म हुआ तो सामने आया 97 रुपये का बिल. अब हालात ऐसे थे कि न भाग सकते थे और न ही जेब में पैसे थे.

जब रियलिटी ने उतारा जमीन पर

अनुपम खेर ने ढाबे के मालिक से कहा कि एक दिन वे बड़े एक्टर बनेंगे, लेकिन मालिक का जवाब उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा सबक दे गया. मालिक ने मुस्कुराते हुए कहा, “बिल देना तो पड़ेगा, तारीफ अपनी जगह है और बिजनेस अपनी जगह.” यह सुनते ही अनुपम को एहसास हुआ कि जिंदगी इमोशन्स पर नहीं, हकीकत पर चलती है.

भाई को गिरवी छोड़, पैसे लेने भागे

उस स्थिति में अनुपम खेर ने अपने भाई और दोस्त को ढाबे पर बैठा छोड़ दिया और खुद एक जानकार के पास जाकर 100 रुपये उधार लिए. पैसे लौटाकर उन्होंने उस दिन की अपनी बेवकूफी पर मुस्कुराया, लेकिन साथ ही उस वक्त मिली सीख को हमेशा के लिए आत्मसात कर लिया.

यह किस्सा सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि अनुपम खेर की सोच का टर्निंग पॉइंट बन गया — जहां उन्होंने समझा कि तारीफें मिल सकती हैं, लेकिन जिम्मेदारियों से भागा नहीं जा सकता.

संबंधित ख़बरें
Lung Cancer

सिर्फ स्मोकिंग ही नहीं, ये 6 कारण भी बन सकते हैं लंग कैंसर की वजह, जानें जरूरी बातें

Independence Day Sale

Independence Day Sale: ₹25,000 में मिल रहे हैं ये 5 दमदार स्मार्टफोन, जानें कौन है आपके लिए बेस्ट

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 4 August, 2025 : आज का दिन किन राशियों को बना सकता है लखपति? पढ़ें राशिफल

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home