पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता और गायक अली जफर इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। वजह बना उनका ईद वाला लुक, जिस पर लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। लगातार आलोचना के बाद अली जफर ने एक पोस्ट शेयर किया, लेकिन यह साधारण माफी नहीं थी-बल्कि इसमें उनका खास व्यंग्य और मजाकिया अंदाज साफ नजर आया। यही कारण है कि उनका यह पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहा है।
ईद के मौके पर अली जफर ने एक ट्रांसपेरेंट कुर्ता पहना था, जिसके नीचे उन्होंने इनर शर्ट नहीं पहनी थी। बस इसी बात को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें निशाने पर ले लिया। लोगों ने उनके कपड़ों को लेकर तरह-तरह की बातें कही और उनकी आलोचना शुरू हो गई।
ट्रोलिंग के बाद अली जफर ने अपने अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा कि वह “इतनी बड़ी गलती” के लिए देश से माफी मांगना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें समझ आ गया है कि यह “नेशनल और ग्लोबल इश्यू” बन गया है और वह कोशिश करेंगे कि ऐसी गलती दोबारा न हो। उनका यह व्यंग्य भरा पोस्ट लोगों को खूब पसंद आया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।
अली जफर सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, बल्कि भारत में भी अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने 2010 में फिल्म तेरे बिन लादेन से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो हिट साबित हुई। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और गाने भी गाए।
हालांकि 2016 के उरी हमला के बाद भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ा, जिसके चलते पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर रोक लग गई।
View this post on Instagram
A post shared by VeryFilmi (@veryfilmi)
करियर की शुरुआत और फैन फॉलोइंग
अली जफर ने अपने करियर की शुरुआत पाकिस्तानी टीवी शोज से की थी और धीरे-धीरे फिल्मों और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बड़ा नाम बना लिया। आज उनकी फैन फॉलोइंग काफी मजबूत है, जो हर परिस्थिति में उनका समर्थन करती नजर आती है।
Most Viewed
Viral
Copyright © 2026 The Samachaar
