• Saturday, Apr 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • India

LPG बुकिंग नियम बदले या नहीं? सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जानें 25 और 45 दिन वाला पूरा सच

LPG booking rules: LPG सिलेंडर बुकिंग को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही 25 और 45 दिन वाली अलग-अलग कैटेगरी की खबरों को सरकार ने गलत बताया है। फिलहाल शहरों में 25 दिन और गांवों में 45 दिन का ही पुराना नियम लागू है।

  • Ashwani Kumar Ashwani Kumar | 25 Mar 2026 01:31 PM
LPG बुकिंग नियम बदले या नहीं? सरकार ने तोड़ी चुप्पी, जानें 25 और 45 दिन वाला पूरा सच

LPG Booking: हाल ही में LPG सिलेंडर बुकिंग को लेकर कई तरह की खबरें और सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही थीं। इनमें दावा किया जा रहा था कि अब गैस बुक करने के लिए अलग-अलग लोगों को अलग-अलग समय तक इंतजार करना होगा। खासतौर पर यह कहा जा रहा था कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों को 45 दिन और अन्य उपभोक्ताओं को 25 या 35 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा हालांकि, सरकार ने इन सभी दावों को गलत बताते हुए साफ कर दिया है कि ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है।

क्या हैं असली नियम?

सरकार के अनुसार LPG बुकिंग को लेकर पहले से लागू नियम ही अभी भी जारी हैं। शहरों में रहने वाले उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग का अंतराल 25 दिन तय है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अवधि 45 दिन है। सबसे अहम बात यह है कि यह नियम सभी उपभोक्ताओं पर समान रूप से लागू होता है। इसमें किसी भी तरह की अलग कैटेगरी या योजना के आधार पर कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सरकार की अपील

सरकार ने आम लोगों से अपील की है कि वे ऐसी भ्रामक खबरों पर भरोसा न करें और उन्हें आगे फैलाने से बचें। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया है कि देश में LPG की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त गैस उपलब्ध है।

Clarification: LPG Refill Booking Timings

Reports circulating in sections of the news and on social media about changes in LPG refill booking norms are incorrect.

There is no change in LPG refill booking norms.

• Minimum gap between two refill bookings remains:
 – 25 days in… pic.twitter.com/QqTlQYPaHp

— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 25, 2026

जल्दी बुकिंग करने पर क्या होगा?

अगर कोई उपभोक्ता तय समय से पहले गैस बुक करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम अपने आप उस बुकिंग को स्वीकार नहीं करेगा। बुकिंग का समय पिछली डिलीवरी की तारीख से तय होता है। यह नियम शहरों, गांवों और दूर-दराज के इलाकों में एक समान लागू है, जिससे व्यवस्था को संतुलित रखा जा सके।

वैश्विक हालात और सप्लाई पर असर

हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव, खासकर ईरान क्षेत्र से जुड़े हालात, LPG और तेल सप्लाई को प्रभावित कर सकते हैं। लेकिन सरकार का कहना है कि वह स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो। LPG बुकिंग को लेकर फैली खबरें पूरी तरह भ्रामक हैं। फिलहाल कोई नया नियम लागू नहीं हुआ है और पुरानी व्यवस्था ही जारी है। ऐसे में लोगों को केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए।

संबंधित ख़बरें
Dhurandhar 2

धुरंधर 2 ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड… 6 दिन में ही गदर 2 और पठान को छोड़ा पीछे

Punjab Weather Today

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का बड़ा बदलाब… बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी!

RCB

IPL 2026: आदित्य बिरला ग्रुप ने खरीदी RCB… 16,000 करोड़ रुपये में लिया IPL और WPL की टीमों का मालिकाना हक

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home