• Thursday, Apr 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Entertainment

'सरदार जी 3' भारत में बैन, पाकिस्तान में कल होगी रिलीज! गरजे इंडियन फैंस

Sardaar Ji 3 Releasing Tomorrow : दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सरदार जी 3' पाक कलाकारों की मौजूदगी और भारत में बैन को लेकर विवादों में, फैंस बोले– देश पहले, फिल्म बाद में.

  • Samachaar Desk | 26 Jun 2025 09:03 AM
'सरदार जी 3' भारत में बैन, पाकिस्तान में कल होगी रिलीज! गरजे इंडियन फैंस

Sardaar Ji 3 Releasing Tomorrow : दिलजीत दोसांझ की मचअवेटेड पंजाबी फिल्म ‘सरदार जी 3’ को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. एक ओर जहां भारत में फिल्म का ट्रेलर तक उपलब्ध नहीं है, वहीं पाकिस्तान में इसे धूमधाम से 27 जून को रिलीज किया जा रहा ह सबसे बड़ी वजह है फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों की मौजूदगी- खासकर हानिया आमिर, जो फिल्म में दिलजीत के साथ मेन रोल में हैं.

अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, के बाद से भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के प्रति माहौल बेहद संवेदनशील बना हुआ है. सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए कई पाक कलाकारों के सोशल मीडिया अकाउंट्स को भारत में ब्लॉक कर दिया था. ऐसे में ‘सरदार जी 3’ में हानिया आमिर, नासिर चिन्योती, डैनियल खावर और सलीम अलबेला जैसे पाकिस्तानी चेहरों की मौजूदगी ने विरोध की आग को और भड़का दिया.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

फिल्म पाकिस्तान में रिलीज

इस पूरे विवाद में सबसे बड़ी चिंगारी तब लगी जब सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के लाहौर, कराची, इस्लामाबाद, फैसलाबाद जैसे शहरों में थिएटर लिस्टिंग्स वायरल होने लगीं. दूसरी ओर, जब भारतीय लोगों ने यूट्यूब पर फिल्म का ट्रेलर देखना चाहा, तो उन्हें मैसेज मिला – ‘ये वीडियो आपके देश में उपलब्ध नहीं है.’ इससे साफ है कि फिल्म फिलहाल भारत में पूरी तरह से ब्लॉक कर दी गई है.

फिल्म इंडस्ट्री में भी उठी आवाज

विवाद सिर्फ आम जनता तक सीमित नहीं है. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने भी पाक कलाकारों पर बैन की पुरजोर मांग दोहराई है. हाल ही में सुनील शेट्टी ने भी दो टूक कहा था, “जो हमारे निर्दोष लोगों की जान लेते हैं, उनके साथ न क्रिकेट हो सकता है, न कला.”

इसी मुद्दे पर ‘सनम तेरी कसम 2’ में चुनी गई पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा हुसैन को लेकर एक्टर हर्षवर्धन राणे ने खुद को फिल्म से अलग कर लिया था. इसके बाद मेकर्स ने मावरा को हटाना ही बेहतर समझा.

फैंस बोले – ‘देश पहले, फिल्म बाद में’

दिलजीत दोसांझ के फैन्स उनके चुप रहने से बेहद नाराज हैं. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर कमेंट्स की बाढ़ है – ‘शर्म करो दिलजीत’, ‘सरदार जी 3 का बहिष्कार करो’, और ‘देश पहले, बाकी सब बाद में’. कई यूजर्स का कहना है कि जब देश दुख झेल रहा हो, तब किसी भी कलाकार से संवेदनशीलता की उम्मीद की जाती है.

मेकर्स की सफाई भी नहीं बुझा पाई आग

फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने बयान जारी करते हुए कहा है कि ये फिल्म और उसकी शूटिंग पहलगाम हमले से पहले की गई थी. उन्होंने भारत में इसे रिलीज न करने का निर्णय संवेदनशील माहौल को देखते हुए लिया है. लेकिन उनके इस स्पष्टीकरण से जनता का आक्रोश थमा नहीं है.

संबंधित ख़बरें
Aaj ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 26 June, 2025 : गुरुवार को इन राशि वालों को मिलेगा अचानक धन लाभ, जानें आप भी लकी हैं या नहीं?

Parwanoo

पहाड़ों की गोद में बसा ये छोटा-सा हिल स्टेशन आपको देगा शांति और सुकून का अनोखा अनुभव!

skin care

बिना केमिकल्स के पाएं ग्लोइंग स्किन! मानसून में काम आने वाले 5 नेचुरल इंग्रीडिएंट्स जो हर घर में मिलते हैं

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home