• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Shardiya Navratri 2025: जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और 9 दिनों का महत्व, घर में बरसेगी माता रानी की कृपा!

शारदीय नवरात्रि 2025 में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, सामग्री और विधि जानें. नौ दिनों तक मां दुर्गा की पूजा और अखंड ज्योति जलाने से बढ़ेगी घर में समृद्धि और खुशहाली.

  • Samachaar Desk | 21 Sep 2025 01:43 PM
Shardiya Navratri 2025: जानें कलश स्थापना का सही मुहूर्त और 9 दिनों का महत्व, घर में बरसेगी माता रानी की कृपा!

शारदीय नवरात्रि 2025 इस साल 22 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रही है. इस दिन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन होता है. पहले दिन कलश स्थापना करके मां दुर्गा की पूजा की जाती है. नौ दिन तक कलश पूजा स्थान पर रखा जाता है और दुर्गा विसर्जन के दिन इसे हटाया जाता है. इस दौरान माता के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक उपासना की जाती है.

शारदीय नवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त

1. आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ: 22 सितंबर, 01:23 एएम

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

2. समापन: 23 सितंबर, 02:55 एएम

3. शुक्ल योग: प्रात:काल से शाम 07:59 पीएम

4. ब्रह्म योग: शाम 07:59 पीएम से पूर्ण रात्रि तक

5. उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र: प्रात:काल से 11:24 एएम तक

6. हस्त नक्षत्र: 11:24 एएम से पूरे दिन

कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त

1. अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 06:09 – 07:40 बजे

2. शुभ उत्तम मुहूर्त: सुबह 09:11 – 10:43 बजे

3. अभिजीत मुहूर्त: 11:49 बजे – 12:38 बजे

कलश स्थापना सामग्री

मिट्टी या पीतल का कलश, गंगाजल, जौ, आम और अशोक के पत्ते, सात प्रकार के अनाज, जटावाला नारियल, गाय का गोबर, घी, अक्षत, धूप, दीप, रोली, चंदन, कपूर, पान का पत्ता, सुपारी, फल, लाल फूल, माला, पंचमेवा, रक्षासूत्र, सूखा नारियल, नैवेद्य, मां दुर्गा का ध्वज, दूध की मिठाई.

कलश स्थापना की विधि

1. पहले दिन स्नान और व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल पर ईशान कोण में चौकी रखें और पीले कपड़े से ढकें.

2. चौकी पर सात प्रकार के अनाज रखें और कलश स्थापित करें. रक्षासूत्र बांधें और रोली से तिलक करें.

3. कलश में गंगाजल डालें और उसमें अक्षत, फूल, हल्दी, चंदन, सुपारी, सिक्का, दूर्वा आदि रखें. ऊपर आम और अशोक के पत्ते रखें.

4. ढक्कन पर सूखा नारियल रखें, तिलक और रक्षासूत्र करें.

5. मिट्टी में जौ डालकर पानी डालें. नौ दिनों तक इसे सींचें, जो अंकुरित होकर हरा-भरा होगा.

6. कलश के पास अखंड ज्योति जलाएं, जो महानवमी तक जलती रहे.

कलश स्थापना का महत्व

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार कलश मातृ शक्ति का प्रतीक है. नवरात्रि में कलश स्थापना करके माता दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं का वास माना जाता है. यह पूजा समृद्धि, सुख और आशीर्वाद का माध्यम होती है.

इस प्रकार, शारदीय नवरात्रि में कलश स्थापना से न केवल धार्मिक अनुष्ठान पूरा होता है, बल्कि घर में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार भी होता है.

संबंधित ख़बरें
aahwahan

पंजाब बाढ़ त्रासदी में आह्वान फाउंडेशन का बड़ा कदम – 30,000 राहत किट का लक्ष्य

Today horoscope

Aaj Ka Rashifal: जानें आपकी राशि के लिए क्या खास लेकर आया है रविवार का दिन

PM Modi

आज शाम 5 बजे पीएम मोदी करेंगे बड़ा ऐलान, H-1B वीजा, अमेरिका टैरिफ और GST में हो सकता है चौंकाने वाला फैसला!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home