• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Shardiya Navratri: भोजपुरी स्टार्स ने नवरात्रि पर मचाया धमाल! पवन सिंह से अक्षरा तक इन भक्ति गीतों ने जीता फैंस का दिल

शारदीय नवरात्रि 2025 पर भोजपुरी स्टार्स ने एक से बढ़कर एक देवी गीत रिलीज किए. पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह और मनोज तिवारी के गानों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया.

  • Samachaar Desk | 25 Sep 2025 09:39 PM
Shardiya Navratri: भोजपुरी स्टार्स ने नवरात्रि पर मचाया धमाल! पवन सिंह से अक्षरा तक इन भक्ति गीतों ने जीता फैंस का दिल

शारदीय नवरात्रि 2025 का शुभारंभ 22 सितंबर से हो चुका है और हर ओर भक्ति का माहौल है. पूरे देश में मां दुर्गा की आराधना धूमधाम से की जा रही है. इसी बीच भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारे भी भक्ति में पीछे नहीं हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक देवी गीत रिलीज किए हैं, जिन्हें दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. इन गीतों ने न सिर्फ नवरात्रि की भव्यता को और बढ़ा दिया है, बल्कि यूट्यूब पर भी जबरदस्त ट्रेंड कर रहे हैं.

पवन सिंह का गाना "चुनरिया लहरे माई के"

नवरात्रि के चौथे दिन पवन सिंह ने अपना नया देवी गीत "चुनरिया लहरे माई के" रिलीज किया. इस गाने में उनके साथ चांदनी सिंह नजर आईं. आलम दिलशाद के लिखे बोल और अजय सिंह के संगीत निर्देशन से सजे इस गाने ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया. पवन सिंह के यूट्यूब चैनल पर इसे कुछ ही घंटों में 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

खेसारी लाल यादव का "जय मां"

नवरात्रि के पहले दिन भोजपुरी हिट मशीन खेसारी लाल यादव ने अपनी फिल्म *गॉडफादर* का गाना "जय मां" रिलीज किया. सुगम सिंह के साथ गाए इस गीत ने सोशल मीडिया पर आते ही ट्रेंड पकड़ लिया. अब तक इस गाने को 5 लाख से ज्यादा लोग सुन चुके हैं और इसे बेहद पसंद किया जा रहा है.

अक्षरा सिंह का भक्ति गीत "भोली सी मैया"

भोजपुरी की मशहूर अदाकारा और सिंगर अक्षरा सिंह ने भी नवरात्रि के अवसर पर "भोली सी मैया" गाना रिलीज किया. इस गीत में उनका सादगी भरा अंदाज और गहरी भक्ति भावना लोगों के दिल को छू रही है. मनोज मतलबी द्वारा लिखे और आनंद द्वारा संगीतबद्ध इस गीत को अब तक 40 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

मनोज तिवारी की मधुर भक्ति

भोजपुरी इंडस्ट्री के वरिष्ठ कलाकार और गायक मनोज तिवारी ने भी नवरात्रि पर देवी गीत गाया. "मृदुल भक्ति" चैनल पर रिलीज इस गाने में उनकी मधुर आवाज ने श्रद्धालुओं के दिलों में भक्ति की गहराई भर दी. इसे अब तक 1.8 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

खेसारी लाल यादव का "आरती उतार"

नवरात्रि के दौरान खेसारी लाल यादव ने दूसरा गाना "आरती उतार" भी रिलीज किया, जिसमें उनके साथ ब्यूटी पांडे नजर आईं. वेलनेस प्रोडक्शंस के बैनर तले बने इस गाने ने धमाकेदार सफलता हासिल की और इसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

भोजपुरी कलाकारों के ये भक्ति गीत नवरात्रि के पर्व को और खास बना रहे हैं. पवन सिंह से लेकर अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव तक, सभी ने अपनी आवाज से माता रानी की भक्ति को और गहरा कर दिया है. भक्तों के बीच इन गीतों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और ये नवरात्रि की रौनक को दोगुना कर रहे हैं.

संबंधित ख़बरें
isha deol

ईशा देओल ने खोले देओल परिवार के सबसे बड़े राज़, जानिए कैसे धर्मेंद्र-हेमा की लव स्टोरी आज भी है मिसाल!

Navratri Kanya Pujan

Shardiya Navratri 2025: कन्या पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना अधूरा रह जाएगा पूजा का फल

Dark Neck

गले की काली त्वचा से छुटकारा पाएं! घर पर अपनाएं ये आसान और असरदार उपाय

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home