• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

सिर्फ एक व्रत ने दी थी हनुमानजी को अलौकिक शक्ति, जानें कौन सा है वो व्रत?

Sankashti Chaturthi Vrat 2025: हनुमानजी ने गणाधिप संकष्टी व्रत करके समुद्र पार किया और माता सीता को खोजा. माना जाता है कि यह व्रत बल, बुद्धि और जीवन के संकट दूर करने वाला होता है.

  • Samachaar Desk | 07 Nov 2025 10:10 PM
सिर्फ एक व्रत ने दी थी हनुमानजी को अलौकिक शक्ति, जानें कौन सा है वो व्रत?

Sankashti Chaturthi Vrat 2025: भारत की धार्मिक परंपराओं में व्रत और उपवास का विशेष महत्व है. कहा जाता है कि देवताओं और महापुरुषों ने भी अपने जीवन के कठिन उद्देश्यों को पूरा करने के लिए व्रतों और तपस्या का सहारा लिया. ऐसा ही एक पौराणिक प्रसंग भगवान हनुमानजी से जुड़ा है, जिन्होंने लंका तक का कठिन सफर गणाधिप संकष्टी व्रत के प्रभाव से पूरा किया था.

हनुमानजी और गणाधिप संकष्टी व्रत का प्रसंग

पौराणिक कथा के अनुसार, जब रावण माता सीता का हरण कर उन्हें लंका ले गया, तब भगवान श्रीराम की आज्ञा से हनुमानजी उनकी खोज में निकले. कई जगहों की यात्रा करने के बाद वे समुद्र तट पर पहुंचे, जहां उनकी भेंट पक्षीराज सम्पाती से हुई. सम्पाती ने उन्हें बताया कि सीता माता लंका में हैं और वहां तक पहुंचने के लिए उन्हें विशाल समुद्र पार करना होगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सम्पाती ने ये भी सलाह दी कि यदि हनुमानजी भगवान गणेश की गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत करेंगे, तो उन्हें वो अद्भुत शक्ति प्राप्त होगी जिससे वे समुद्र को पार कर सकेंगे. हनुमानजी ने सम्पाती के कहे अनुसार पूरे श्रद्धा और भक्ति से यह व्रत किया.

व्रत का प्रभाव और परिणाम

कहते हैं कि गणाधिप संकष्टी व्रत के प्रभाव से हनुमानजी के भीतर अलौकिक शक्ति का संचार हुआ. इस शक्ति से उन्होंने लंका की ओर विशाल छलांग लगाई और माता सीता को खोज निकाला. इसी कारण यह व्रत “संकटमोचन व्रत” भी कहा जाता है, क्योंकि यह व्यक्ति के जीवन के संकटों को दूर करने में सहायक माना जाता है.

संकष्टी चतुर्थी व्रत का महत्व

गणाधिप संकष्टी व्रत भगवान गणेश को समर्पित है. इस व्रत को करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं. माना जाता है कि इस दिन उपवास रखकर गणेशजी की आराधना करने से मानसिक बल, बुद्धि और विजय प्राप्त होती है.

जैसे हनुमानजी ने इस व्रत के प्रभाव से अपने जीवन का सबसे कठिन कार्य समुद्र पार करने का सफलतापूर्वक पूरा किया, वैसे ही श्रद्धापूर्वक व्रत रखने वाला भक्त अपने जीवन की चुनौतियों को पार कर सकता है.

संबंधित ख़बरें
tv

बजट में बड़ी स्क्रीन! सिर्फ 21 हजार रुपये में 55 इंच का स्मार्ट टीवी, जानिए क्या हैं इसके शानदार फीचर्स

Motorola Razr 50 5G

Motorola Razr 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, कीमत से लेकर जानें सबकुछ

gobhi

बस ऊपर से धोना ही नहीं, ये घरेलू तरीके बनाएं आपकी फूलगोभी पूरी तरह कीटाणुरहित

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home