• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Lifestyle

बस ऊपर से धोना ही नहीं, ये घरेलू तरीके बनाएं आपकी फूलगोभी पूरी तरह कीटाणुरहित

सर्दियों में फूलगोभी में कीड़े और गंदगी आसानी से जमा हो जाते हैं. नमक, नींबू, हल्दी या बेकिंग सोडा से धोकर इसे साफ करें और सेहतमंद सब्जी बनाएं.

  • Samachaar Desk | 07 Nov 2025 09:53 PM
बस ऊपर से धोना ही नहीं, ये घरेलू तरीके बनाएं आपकी फूलगोभी पूरी तरह कीटाणुरहित

सर्दियों के मौसम में फूलगोभी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली सब्जियों में से एक है. खेत में खुली मिट्टी और नमी के कारण इसमें कीड़े, मिट्टी के कण और छोटे अंडे जमा हो जाते हैं. अगर इन्हें सही तरीके से साफ न किया जाए तो पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस, संक्रमण या फूड पॉइजनिंग हो सकती हैं. इसलिए फूलगोभी को पकाने से पहले अच्छे से धोना और कीड़े निकालना बहुत जरूरी है.

नमक वाले पानी में भिगोकर साफ करें

फूलगोभी में छिपे कीड़े निकालने का सबसे पुराना और असरदार तरीका है नमक वाला पानी. एक बाउल में गुनगुना पानी लें और उसमें नमक मिलाएं. फूलगोभी को छोटे टुकड़ों में काटकर इसमें 10-15 मिनट के लिए भिगो दें. इस दौरान कीड़े अपने आप बाहर निकल जाएंगे. इसके बाद फूलगोभी को साफ पानी से धोकर पका लें.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

सिरका या नींबू के रस का उपयोग

सिरका और नींबू का एसिडिक तत्व कीड़ों को मारने और गंदगी साफ करने में मदद करता है. इसके लिए एक बाउल में पानी लें और उसमें 2 चम्मच सिरका या नींबू का रस डालें. अब फूलगोभी के टुकड़े 10 मिनट के लिए इसमें भिगो दें. इससे सब्जी पूरी तरह साफ हो जाएगी और कीड़े खत्म हो जाएंगे.

हल्दी वाला पानी भी कारगर

हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो न केवल कीड़े निकालते हैं बल्कि फूलगोभी की धूल और गंदगी भी साफ करते हैं. इसके लिए एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें आधा चम्मच हल्दी डालें. फूलगोभी को 7-8 मिनट के लिए इस पानी में डालें.इसके बाद सब्जी को साफ पानी से धोकर पका लें.

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

बेकिंग सोडा भी फूलगोभी से कीड़े और कीटाणु निकालने का असरदार तरीका है. एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी में फूलगोभी को 10 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद फूलगोभी को साफ पानी से धो लें. बेकिंग सोडा अल्कलाइन होता है और यह कीड़े को बाहर निकालने और कीटाणुओं को खत्म करने में मदद करता है.

फूलगोभी को ऊपर से धोकर खाना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है. नमक, नींबू या सिरका, हल्दी और बेकिंग सोडा जैसे सरल घरेलू तरीके इस्तेमाल करके आप फूलगोभी में छिपे कीड़ों और गंदगी को आसानी से निकाल सकते हैं. इन तरीकों से आपकी सब्जी सुरक्षित और स्वादिष्ट बन जाएगी.

संबंधित ख़बरें
baseer ali

Bigg Boss 19: बसीर अली ने खोला बिग बॉस 19 का राज, बताया किस कंटेस्टेंट का है जीतने का सबसे ज्यादा मौका

tv

बजट में बड़ी स्क्रीन! सिर्फ 21 हजार रुपये में 55 इंच का स्मार्ट टीवी, जानिए क्या हैं इसके शानदार फीचर्स

Motorola Razr 50 5G

Motorola Razr 50 5G भारत में हुआ लॉन्च, कीमत से लेकर जानें सबकुछ

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home