Navratri remedies 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं है। यह समय मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने, घर में सुख-शांति लाने और नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का भी विशेष अवसर माना जाता है। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से आरंभ हो रही है। मान्यता है कि इस दौरान किए गए छोटे-छोटे उपाय जल्दी परिणाम देते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं। यदि आप आर्थिक समस्याओं, तनाव या निरंतर परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो नवरात्रि के कुछ आसान उपाय आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकते हैं।
मां लक्ष्मी को कौड़ियां बहुत प्रिय हैं। नवरात्रि के पहले दिन या किसी शुभ दिन, 5 या 11 पीली कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर मां दुर्गा को अर्पित करें। इस दौरान ‘ॐ श्रीं नमः’ मंत्र का जाप करें। नवमी के दिन इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी या धन रखने की जगह पर रख दें। ऐसा करने से धन की आवक बढ़ती है और रुका हुआ पैसा लौटने लगता है।
यदि घर में तनाव या कलह रहती है, तो नवरात्रि के समय लौंग और कपूर का प्रयोग लाभकारी होता है। रोज सुबह पूजा में दो कपूर और दो फूल वाली लौंग जलाएं। इसकी धुनी घर में फैलने दें। ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण में शांति का अनुभव होता है।
कर्ज के बोझ से परेशान हैं? नवरात्रि के नौ दिनों तक शिवलिंग पर एक लौंग और एक गुलाब का फूल अर्पित करें, साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और नए आय के स्रोत खुलते हैं।
यदि परिवार में किसी को बार-बार नजर लगती है, तो 7 लौंग लेकर उस व्यक्ति के सिर से सात बार वार करें और घर के बाहर किसी निर्जन स्थान पर जला दें। यह उपाय विशेष रूप से शनिवार या मंगलवार को करना अधिक फलदायक माना जाता है।
नवरात्रि में हनुमान जी की पूजा करना भी महत्वपूर्ण है। मंगलवार या शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं और उसमें दो साबुत लौंग डालें। ऐसा करने से कार्यस्थल की बाधाएं दूर होती हैं और करियर में तरक्की के अवसर बढ़ते हैं।
नवरात्रि के नौ दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना को समर्पित होते हैं। यह समय साधना, शुद्धि और आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करने का प्रतीक है। मान्यता है कि यदि भक्त पूरे श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करते हैं, तो मां अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करती हैं।
Copyright © 2026 The Samachaar
