• Saturday, Apr 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

दीवाली पर सिर्फ लक्ष्मी-गणेश नहीं! इन शुभ जानवरों की मूर्तियां भी लाएं घर, बरसेगा धन और सुख-संपत्ति

Diwali 2025” दीवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है, लेकिन वास्तु के अनुसार कुछ जानवरों की मूर्तियां भी सौभाग्य लाती हैं. हाथी बुद्धि और धन का प्रतीक है जबकि उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन होने के कारण धन और सफलता का प्रतीक माना जाता है.

  • Samachaar Desk | 12 Oct 2025 01:09 PM
दीवाली पर सिर्फ लक्ष्मी-गणेश नहीं! इन शुभ जानवरों की मूर्तियां भी लाएं घर, बरसेगा धन और सुख-संपत्ति

दीपावली यानी रोशनी, खुशियों और समृद्धि का त्योहार. यह हिंदू धर्म का सबसे बड़ा पर्व है, जो पांच दिनों तक चलता है. धनतेरस से लेकर भाई दूज तक. हर दिन का अपना अलग महत्व होता है. इस साल दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी.

दिवाली की शाम को घर, दफ्तर और दुकानों में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्तियां स्थापित करने की परंपरा होती है. पूजा के बाद ये मूर्तियां पूरे साल घर में रखी जाती हैं, जबकि पुरानी मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लक्ष्मी-गणेश के अलावा कुछ अन्य मूर्तियां भी घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है?

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

मूर्ति खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें

मां लक्ष्मी की मूर्ति हमेशा कमल के फूल पर बैठी होनी चाहिए. माना जाता है कि इससे घर में स्थायी रूप से लक्ष्मी का वास होता है.

  • उनका हाथ वरमुद्रा (आशीर्वाद मुद्रा) में होना चाहिए.
  • खड़ी हुई लक्ष्मी की मूर्ति को घर से संपत्ति के जाने का संकेत माना जाता है, इसलिए ऐसी मूर्ति न खरीदें.
  • भगवान गणेश की मूर्ति में उनके हाथ में मोदक या लड्डू अवश्य हो. यह सुख और पूर्णता का प्रतीक है.
  • उनकी सूंड़ बाईं ओर होनी चाहिए और पास में उनका वाहन मूषक (चूहा) भी होना चाहिए.

इन शुभ जानवरों की मूर्तियां भी लाएं घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दिवाली पर कुछ जानवरों की मूर्तियां घर में रखना धन, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा लाता है.

  1. हाथी की मूर्ति – भगवान गणेश का प्रतीक मानी जाती है. यह घर में शक्ति, बुद्धि और आर्थिक स्थिरता लाती है.
  2. गाय की मूर्ति – शांति और समृद्धि का प्रतीक है. इसे उत्तर-पूर्व दिशा में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. 
  3. कछुआ की मूर्ति – दीर्घायु और खुशहाली का प्रतीक. इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें, इससे परिवार में एकता और आर्थिक प्रगति बनी रहती है.
  4. उल्लू की मूर्ति – मां लक्ष्मी का वाहन मानी जाती है. घर में उल्लू की मूर्ति रखने से धन, सफलता और नए अवसर आते हैं, साथ ही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

दिवाली पर सिर्फ सजावट या दीपक ही नहीं, बल्कि सही मूर्तियों का चयन भी आपके घर की किस्मत बदल सकता है. इस बार लक्ष्मी-गणेश के साथ इन शुभ प्रतीकों की मूर्तियां भी घर लाएं, संपत्ति, शांति और समृद्धि आपके द्वार पर दस्तक देंगी.

संबंधित ख़बरें
deep daan

Deep daan 2025 : क्या होता है दीपदान, क्या है इसकी विधि, कब करना चाहिए?

param sundari

Param Sundari Ott Release : थिएटर में हिट, ओटीटी पर महंगी! सिद्धार्थ-जाह्नवी की फिल्म देखनी है तो जेब ढीली करनी होगी!

dhanteras

Dhanteras 2025 : इस साल कब मनाया जाएगा धनतेरस, इस दिन किन देवताओं की होती है पूजा?

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home