• Friday, Apr 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Astro

Janmashtami 2025 : जानें इस बाक कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, इन चीजों को जरूर करें…!

Krishna Janmashtami Date Time: इस बार जन्माष्टमी पर बन रहे दुर्लभ योगों और खास ग्रह संयोग के बीच, श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव रात के उस पावन क्षण में होगा, जब आस्था अपने चरम पर होगी- जानें, कौन-सा मुहूर्त सबसे शुभ है और किन भूलों से बचना जरूरी है.

  • Samachaar Desk | 15 Aug 2025 08:09 AM
Janmashtami 2025 : जानें इस बाक कब मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, इन चीजों को जरूर करें…!

Krishna Janmashtami Date Time: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का इंतजार भक्त पूरे साल करते हैं. इस पर्व को श्रीकृष्ण जयंती, गोकुलाष्टमी, श्री जयंती और कृष्णाष्टमी के नाम से भी जाना जाता है. इस वर्ष श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव 16 अगस्त 2025 को बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा. खास बात यह है कि इस साल कई दुर्लभ योग भी बन रहे हैं, जो इसे और पावन बना देंगे.

तिथि और विशेष योग

पंचांग के अनुसार, कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 15 अगस्त रात 11:49 बजे से शुरू होकर 16 अगस्त रात 9:34 बजे समाप्त होगी. उदया तिथि के अनुसार, जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन ज्वालामुखी योग, वृद्धि योग और ध्रुव योग का निर्माण होगा. सुबह 6:06 बजे तक भरणी नक्षत्र और उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रहेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

ग्रहों की स्थिति और शुभ संयोग

इस शुभ दिन चंद्रमा सुबह 11:43 बजे तक मेष राशि में रहेंगे और उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे. बुध कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में और सूर्य सिंह राशि में रहेंगे. यह संयोजन त्रिएकादश योग और लाभ दृष्टि योग का निर्माण करेगा, जो पूजा और व्रत के लिए अत्यंत मंगलकारी माने जाते हैं.

पूजा का उत्तम समय

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा निशीथ काल (मध्यरात्रि) में करना सर्वोत्तम होता है, क्योंकि इसी समय भगवान कृष्ण का अवतरण हुआ था.

निशीथ पूजा मुहूर्त: रात 12:04 से 12:45 (16 अगस्त) मध्यरात्रि का क्षण: 12:25 AM (17 अगस्त) चंद्रोदय समय: रात 11:32 (16 अगस्त)

पूजा के समय इन गलतियों से बचें

1.⁠ ⁠लड्डू गोपाल को भोग में तुलसी पत्ती अवश्य चढ़ाएं.

2.⁠ ⁠राहुकाल में व्रत का संकल्प न लें, बल्कि प्रातःकाल या ब्रह्म मुहूर्त में लें.

3.⁠ ⁠मास-मदिरा और तामसिक भोजन से पूरी तरह बचें.

4.⁠ ⁠व्रत में अन्न का सेवन न करें.

5.⁠ ⁠भोग बनाने में प्याज-लहसुन का उपयोग न करें.

6.⁠ ⁠पूजा में काले कपड़े न पहनें; पीले वस्त्र सबसे शुभ माने जाते हैं.

7.⁠ ⁠व्रत का पारण सूर्योदय के बाद अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र समाप्त होने के पश्चात करें.

8.⁠ ⁠किसी का दिल न दुखाएं, वाद-विवाद और अपमान से दूर रहें.

निष्कर्ष

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और धर्म की जीत का संदेश देने वाला पावन अवसर है. इस दिन भक्ति भाव से पूजा, व्रत और दान करने से जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और भगवान कृष्ण की कृपा अवश्य प्राप्त होती है.

संबंधित ख़बरें
Happy Independence Day 2025

Happy Independence Day 2025 : देशभक्ति से सराबोर हो जाएगा दिल, पढ़ें चुनिंदा शायरी और मैसेज

aaj ka rashifal

Aaj Ka Rashifal 2025, 15 August : ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव! जानें किसका दिन बनेगा खास और किसे रखना होगा कदम संभालकर

Happy Krishna Janmashtami 2025 Wishes and Quotes

भगवान कृष्ण के दिव्य संदेशों से लेकर माखन चोरी की मस्ती तक – इस जन्माष्टमी पर भेजें खास Wishes

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home