• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Viral

पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने पहुंचे 93 साल के बुजुर्ग पति, फिर दुकानदार ने जो किया वो…

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में 93 वर्षीय बुजुर्ग पति अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने ज्वेलरी शॉप पहुंचे. यह बुजुर्ग जोड़ा आषाढ़ी एकादशी की पदयात्रा पर था.

  • Samachaar Desk | 19 Jun 2025 08:28 PM
पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने पहुंचे 93 साल के बुजुर्ग पति, फिर दुकानदार ने जो किया वो…

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक ऐसी सच्ची घटना सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. 93 साल के एक बुजुर्ग अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने ज्वेलरी की दुकान पर पहुंचे. उनकी सादगी और प्रेम देखकर हर कोई भावुक हो गया. बुजुर्ग ने पारंपरिक सफेद धोती-कुर्ता और टोपी पहन रखी थी, और अपनी पत्नी का हाथ थामे दुकान में दाखिल हुए. यह जोड़ा मंगलसूत्रों को बड़े ध्यान से देख रहा था.

"इतने पैसे?" सुनकर निकाल दिए सिक्के

जब दुकानदार ने पूछा कि उनके पास कितने पैसे हैं, तो महिला ने अपने पास से 1,120 रुपये निकालकर दिए. दुकानदार के मजाक में "इतने सारे पैसे?" कहने पर बुजुर्ग ने और पैसे यानी सिक्के भी निकाल दिए.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

दुकानदार का दिल पिघला, 20 रुपये में दिया मंगलसूत्र

इस जोड़े की सादगी और प्रेम देखकर दुकानदार भावुक हो गया. उसने सभी पैसे लौटा दिए और सिर्फ 20 रुपये लेकर उन्हें मंगलसूत्र दे दिया. यह कदम सोशल मीडिया पर इंसानियत और प्यार की मिसाल बन गया.

For those who couldnt understand Marathi.
A video from Chhatrapati Sambhajinagar (formerly Aurangabad) is winning hearts across India, capturing the beautiful bond between a 93-year-old man and his wife.

The elderly couple walked into the shop hand-in-hand and began browsing… pic.twitter.com/dwhHjXmkmK

— Dr Poornima ???????? (@PoornimaNimo) June 18, 2025

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग का नाम निवृत्ति शिंदे और उनकी पत्नी का नाम शांताबाई है. दोनों जालना जिले के रहने वाले हैं और आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर पंढरपुर की पदयात्रा पर थे.

"मुझे देखकर सुकून मिला" – बोले दुकानदार

दुकान के मालिक ने कहा कि दंपति को देखकर उन्हें आत्मिक शांति मिली. यह देखकर कि एक बुजुर्ग पति आज भी अपनी पत्नी के लिए मंगलसूत्र खरीदने आया है, उनका दिल भर आया.

यह कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. लाखों लोग इस जोड़े के प्यार और दुकानदार की दरियादिली की सराहना कर रहे हैं. कई लोगों ने इसे ‘सच्चे प्यार की परिभाषा’ बताया.

प्यार की कोई उम्र नहीं होती

यह घटना हमें यह सिखाती है कि प्यार का कोई समय या कीमत नहीं होती. यह उम्र और धन से परे एक भावना है, जो अगर सच्ची हो तो जीवन भर कायम रहती है.

संबंधित ख़बरें
पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: लापरवाह आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगी कार्रवाई

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला: लापरवाह आंगनवाड़ी केंद्रों पर होगी कार्रवाई

Samsung Galaxy M36 5G

सिर्फ ₹19,990 में आ रहा Samsung का तगड़ा 5G फोन! जानें स्पेसिफिकेशन

दूध नहीं! ये 4 फूड्स देते हैं 2X Calcium, हड्डियों को बनाते हैं लोहे सा मजबूत!

दूध नहीं! ये 4 फूड्स देते हैं 2X Calcium, हड्डियों को बनाते हैं लोहे सा मजबूत!

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home