Viral video: ‘जंगल के राजा’ के रूप में मशहूर बब्बर शेर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स हैरान रह गए हैं. इस वीडियो में शेरों की दहाड़ से जंगल में खौफ फैलाने वाले शेरों को किसी इंसान द्वारा बेंत से हांकते हुए देखा जा रहा है, जो वाकई चौंकाने वाला है. खास बात ये है कि ये वीडियो सर्कस या बंद पिंजरे में बंद शेर का नहीं है, बल्कि ये क्लिप सीधे जंगल से आई है.
इस वीडियो की शुरुआत में दो बब्बर शेर किसी आवाज से घबराए हुए दिखाई देते हैं. इसके बाद अचानक एक इंसान बेंत के साथ उनकी ओर आता है और शेर, जो आमतौर पर जंगल में डर और दहशत का माहौल बनाते हैं, वो इंसान को देख डर कर वहां से भाग जाते हैं. ये नजारा सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया है.
वीडियो में नजर आता है कि दो बब्बर शेर, जो आमतौर पर अपनी ताकत और शिकार करने के लिए जाने जाते हैं, अचानक बेंत लेकर आए इंसान को देखकर डर जाते हैं. इस अजीबोगरीब दृश्य ने यूजर्स को चौंका दिया है. वीडियो के टेक्स्ट के मुताबिक, ये क्लिप केन्या के मसाईमारा के जंगल की है. इस वीडियो में एक महत्वपूर्ण संदेश भी दिखाया गया है कि मसाई आदिवासी लोग शेरों से भी खौफ रखते हैं.
इस वीडियो को @l.p5890 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है और इसे अब तक 41,000 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. वीडियो पर नेटिजन्स के अजीब और मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- भेड़ तो सब चरा लेते हैं, लेकिन ये भाई तो शेरों को भी हांक रहा है. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा- गुजरात के गिर में भी ऐसे नजारे आम हैं. एक अन्य यूजर ने मजाक करते हुए लिखा- अगर यही काम बाघ के सामने किया होता, तो अब तक यमराज के सामने होते.
View this post on Instagram
A post shared by Lalit Pratap Yadav (@l.p5890)
सोशल मीडिया पर हंगामा
इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं देने से नहीं रुक रहे. ये वीडियो इस बात का गवाह है कि प्राकृतिक दुनिया में इंसान की दहशत भी बड़ी भूमिका निभा सकती है, भले ही वो जंगल के सबसे ताकतवर जीव के सामने हो. लेकिन फिर भी हमेशा संभलकर चलना ही बेहतर है.
Viral
Copyright © 2026 The Samachaar
