• Saturday, Apr 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Tata Play यूज़र्स के लिए Apple Music का 4 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन! जानें कैसे पाएं ये ऑफर

Tata Play ने अपने सभी यूजर्स के लिए Apple Music का 4 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन लॉन्च किया है, जिसे प्रोमो कोड से एक्टिवेट किया जा सकता है. फ्री पीरियड के बाद ₹119/माह कटेंगे.

  • Samachaar Desk | 06 Nov 2025 07:08 PM
Tata Play यूज़र्स के लिए Apple Music का 4 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन! जानें कैसे पाएं ये ऑफर

Tata Play ने हाल ही में एक नया ऑफर लॉन्च किया है. इसके तहत अब उसके सभी यूज़र्स को Apple Music का 4 महीने का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा. कंपनी के अनुसार यह ऑफर Tata Play के सभी प्लेटफार्म और प्लान्स पर उपलब्ध है. इसका मतलब है कि चाहे आप Tata Play Binge, Tata Play Mobile App, या Tata Play Fiber ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल कर रहे हों, सभी इसके लिए पात्र हैं. ये ऑफर DTH सब्सक्राइबर्स, OTT यूजर्स और ब्रॉडबैंड ग्राहक सभी पर लागू होता है.

Tata Play की चीफ कमर्शियल और कंटेंट ऑफिसर पल्लवी पुरी ने कहा कि ये प्रमोशनल ऑफर ग्राहकों को ज्यादा वैल्यू देने का एक तरीका है. अब Tata Play के यूजर्स Apple Music के 100 मिलियन से ज्यादा गाने, प्लेलिस्ट और लाइव रेडियो का आनंद उठा सकेंगे. वहीं, Apple इंडिया की कंटेंट एंड सर्विसेज डायरेक्टर शालिनी पोद्दार ने बताया कि Tata Play के साथ साझेदारी मजबूत हो रही है. Apple Music के इंटीग्रेशन से यूजर्स को और बेहतर और पर्सनलाइज्ड म्यूजिक अनुभव मिलेगा.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

Tata Play का Apple Music ऑफर कैसे काम करता है

Tata Play अपने यूज़र्स को एक प्रोमो कोड भेजेगा. इसे Apple Music की वेबसाइट पर डालकर 4 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट किया जा सकता है. ध्यान रहे कि फ्री पीरियड खत्म होने के बाद ₹119 प्रति माह अपने आप कटेंगे. अगर आप चार महीने के बाद पेमेंट नहीं करना चाहते, तो पहले ही सब्सक्रिप्शन कैंसल करना होगा.

न्यू और पुराने यूजर्स के लिए:

नए यूजर्स: पूरे 4 महीने मुफ्त पहले से Apple Music यूज कर रहे यूजर्स: 3 महीने मुफ्त

इसी तरह, पहले Airtel भी अपने प्रीपेड, पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड यूज़र्स को 6 महीने का Apple Music सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे चुका है, खासकर तब जब उसने अपना Wynk Music प्लेटफॉर्म बंद किया था.

फ्री Apple Music सब्सक्रिप्शन कैसे एक्टिवेट करें

सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करना काफी आसान है. इसके लिए बस कुछ स्टेप्स फॉलो करें:

1. Tata Play Mobile App या Tata Play Binge App खोलें.

2. Apple Music वाले ऑफर के बैनर पर टैप करें.

3. “Proceed to activate” पर क्लिक करें.

4. आप Apple Music की वेबसाइट या ऐप पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे.

5. अपने Apple ID से लॉगिन करें और दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट कर लें.

Tata Play का यह ऑफर म्यूजिक प्रेमियों के लिए एक शानदार मौका है. अब यूजर्स बिना कोई अतिरिक्त खर्च किए अपने पसंदीदा गानों का आनंद उठा सकते हैं.

संबंधित ख़बरें
Bihar Chunav 2025

11 बजे तक ‘लालू एंड कंपनी’ का सूपड़ा साफ! बेतिया में अमित शाह का गरजता ऐलान, ठगबंधन पर बड़ा हमला!

Neil Bhatt Aishwarya Sharma

टीवी के पॉपुलर कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का रिश्ता टूटा? शादी के 4 साल बाद तलाक की खबरों से फैन्स हैरान

shehnaaz gill

करियर पहले, मां बनना बाद में! शहनाज गिल का बड़ा खुलासा, “मैं अपने एग्स फ्रीज करवाना चाहती हूं”

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home