• Tuesday, May 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Samsung ला रहा है ट्राई-फोल्ड फोन? गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

Samsung अपना पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 के साथ 9 जुलाई को पेश कर सकता है. इसकी बिक्री अक्टूबर 2025 में शुरू हो सकती है.

  • Samachaar Desk | 28 Jun 2025 07:32 PM
Samsung ला रहा है ट्राई-फोल्ड फोन? गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

Samsung एक बार फिर टेक्नोलॉजी की दुनिया में धमाका करने जा रहा है. कंपनी का पहला ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन अब बाज़ार में एंट्री के लिए पूरी तरह तैयार है. खबरों के अनुसार, यह डिवाइस Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 के साथ 9 जुलाई को होने वाले Galaxy Unpacked 2025 इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है. इतना ही नहीं, इस इवेंट में Galaxy Watch 8 सीरीज और एक नया XR हेडसेट भी देखने को मिल सकता है.

अक्टूबर में हो सकता है ट्राई-फोल्ड फोन का आधिकारिक लॉन्च

एक टिप्स्टर और वीबो यूजर Instant Digital का दावा है कि सैमसंग इस इवेंट में अपने ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन, जिसे Galaxy G Fold कहा जा रहा है, को पहली बार पेश करेगा. हालांकि, इसे तुरंत बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं कराया जाएगा. इसकी संभावित लॉन्चिंग अक्टूबर 2025 में हो सकती है. यह बिल्कुल वैसा ही मॉडल हो सकता है जैसा कंपनी ने बीते कुछ वर्षों में कई ट्रेड शोज़ में Flex S, Flex G और Flex Slidable जैसे प्रोटोटाइप्स के रूप में पेश किया था.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

कीमत और फीचर्स को लेकर क्या है उम्मीद?

Galaxy G Fold के स्पेसिफिकेशन्स फिलहाल कंपनी ने ऑफिशियली शेयर नहीं किए हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें सिलिकॉन-कार्बन बैटरी का इस्तेमाल हो सकता है जो इसकी बैटरी लाइफ को काफी बढ़ा देगा. इसकी संभावित कीमत \$3,000 (करीब 2.56 लाख रुपये) तक हो सकती है, जिससे यह सैमसंग का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन बनने जा रहा है.

क्या मिल सकता है सैमसंग का XR हेडसेट?

ट्राई-फोल्ड फोन के अलावा, यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि Samsung इस इवेंट में अपने Android XR Headset के बारे में और जानकारी दे सकती है, जिसका कोडनेम Project Moohan है. साथ ही, Samsung AR Glass के नए वर्जन को भी टीज किया जा सकता है.

Samsung का यह ट्राई-फोल्ड स्मार्टफोन मोबाइल इंडस्ट्री के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है. फोल्डेबल टेक्नोलॉजी में यह एक नई क्रांति लेकर आ सकता है. अब सबकी नजरें 9 जुलाई के Galaxy Unpacked इवेंट पर टिकी हैं.

संबंधित ख़बरें
पंजाब में PSPCL की अहम बैठक: अनुकंपा नियुक्ति मामलों में तेजी लाने के निर्देश

पंजाब में PSPCL की अहम बैठक: अनुकंपा नियुक्ति मामलों में तेजी लाने के निर्देश

IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन में कैसी होगी पिच, कौन उतरेगा मैदान में? जानें संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन में कैसी होगी पिच, कौन उतरेगा मैदान में? जानें संभावित प्लेइंग XI

Health Tips

Shefali Jariwal की मौत से उठे सवाल, क्या कार्डियक अरेस्ट जेनेटिक होता है? जानें लक्षण और बचाव

image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home