Upcoming Smartphones in India 2026: अगर आप नया स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो इस हफ्ते थोड़ी देर रुकना फायदेमंद होगा। भारत में इस हफ्ते तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं – Lava Bold N2 Pro, Redmi Note 15 SE 5G, और Vivo V70 FE। हर फोन अपनी खासियतों और फीचर्स के साथ आएगा, जो यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।
लावा का नया स्मार्टफोन 31 मार्च दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद इसे कंपनी की वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकेगा। इस फोन में 6.67 इंच का HD+ डिस्प्ले है और यह 50 मेगापिक्सल AI ट्रिपल रियर कैमरा के साथ आएगा। साथ ही 4GB वर्चुअल रैम, यूनिसॉक टी7250 प्रोसेसर, IP54 रेटिंग के साथ धूल और पानी प्रतिरोधी फीचर, 5000 mAh की बैटरी और क्लीन ओएस एक्सपीरियंस मिलेगा, यानी यह फोन नो ब्लोटवेयर के साथ आएगा।
रेडमी का यह स्मार्टफोन 2 अप्रैल को भारतीय बाजार में लॉन्च होगा। इसे कंपनी की वेबसाइट और अमेज़न से खरीदा जा सकेगा। इस फोन को तीन रंगों में पेश किया जाएगा। फिलहाल इसके पूरी तरह के फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन Redmi के सामान्य फीचर्स के अनुरूप यह फोन अच्छा परफॉर्मेंस देगा और 5G सपोर्ट के साथ आएगा।
Vivo का नया फोन 2 अप्रैल दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। यह फोन 200 मेगापिक्सल OIS प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। इसके अलावा इसमें एआई फीचर्स, 30x सुपर जूम, 7000 mAh बैटरी, 90W फ्लैश चार्ज, 1.5K अल्ट्रा क्लियर OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+, और डुअल स्टीरियो स्पीकर जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह कंपनी का पहला डार्कनेस ग्लो टेक्नोलॉजी वाला फोन भी है।
Copyright © 2026 The Samachaar
