• Wednesday, Apr 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
logo
  • होम
  • देश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
logo
  • होम
  • देश
  • खेल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • उत्तर प्रदेश
  • मनोरंजन
  • वेबस्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • एस्ट्रो
  • हेल्थ
  • विदेश
  • वीडियो
  • Home
  • Technology

Google ने बदला अपना आइकॉनिक 'G' लोगो, 10 साल बाद दिखा नया अंदाज़

गूगल ने एक दशक बाद अपने 'G' लोगो को नया ग्रेडिएंट लुक देकर मॉडर्न और AI-केंद्रित ब्रांडिंग की झलक दी है, जो फिलहाल बीटा वर्जन में दिख रहा है और जल्द ही सभी डिवाइसेज़ पर उपलब्ध हो सकता है.

  • Simran | 13 May 2025 06:21 PM
Google ने बदला अपना आइकॉनिक 'G' लोगो, 10 साल बाद दिखा नया अंदाज़

Google new logo: दुनिया की जानी-मानी टेक कंपनी Google ने अपने 'G' लोगो को एक दशक बाद नया रूप दिया है. अगर आप लंबे समय से गूगल के यूजर हैं, तो आपने हाल ही में इसके लोगो में subtle लेकिन महत्वपूर्ण बदलाव जरूर महसूस किया होगा. ये नया लोगो फिलहाल बीटा वर्जन में नजर आ रहा है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही ये सभी डिवाइसेज पर उपलब्ध होगा.

गूगल का ये कदम ना केवल विज़ुअल ब्रांडिंग में एक नयापन लेकर आया है, बल्कि ये कंपनी की तकनीकी दिशा, विशेषकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की ओर बढ़ते फोकस का भी संकेत देता है. ऐसे समय में जब Google I/O 2025 जैसे बड़े इवेंट की तैयारियां जोरों पर हैं, ये बदलाव और भी खास हो जाता है.

ये भी पढें

  • ♦ फिर नहीं बदली GPF की ब्याज दर! वित्त मंत्रालय के नए ऐलान ने लाखों कर्मचारियों को किया खुश, पूरी डिटेल यहां पढ़ें
  • ♦ किस समय खाना चाहिए मखाना, जानें इसका सही समय
  • ♦ Elon Musk का बड़ा दावा- WhatsApp पर भरोसा करना हो सकता है खतरनाक! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

नए ट्विस्ट के साथ लोगो

नए 'G' लोगो में गूगल ने अपनी पारंपरिक 4 रंगों वाली पहचान- नीला, लाल, हरा और पीला को बरकरार रखा है. फर्क बस इतना है कि इस बार ये रंग सादे ब्लॉक कलर के बजाय ग्रेडिएंट शेड्स में पेश किए गए हैं. यानी हल्के से गहरे रंगों का प्रभाव लोगो को ज्यादा डाइनैमिक और मॉडर्न फील देता है. ये विजुअल ट्रांजिशन यूजर्स को कंपनी के आधुनिक और तकनीकी रूप में परिवर्तन का अनुभव कराता है.

अभी कहां दिख रहा है नया लोगो?

गूगल का नया 'G' लोगो सबसे पहले Apple डिवाइसेज पर Google Search ऐप के जरिए दिखाई देना शुरू हुआ है. इसके अलावा, कुछ एंड्रॉयड यूजर्स ने भी बीटा वर्जन 16.8 पर इस बदलाव को नोट किया है. हालांकि, Gmail, Google Maps और अन्य गूगल ऐप्स में अभी ये लोगो नहीं देखा गया है. इसके साथ ही, ज्यादातर वेब यूजर्स और नॉन-पिक्सल डिवाइसेज पर अब भी पुराना लोगो ही दिख रहा है.

बदलाव का मकसद क्या हो सकता है?

हालांकि गूगल ने आधिकारिक रूप से अब तक ये स्पष्ट नहीं किया है कि लोगो में बदलाव क्यों किया गया है, लेकिन टेक विशेषज्ञों का मानना है कि ये कंपनी की रणनीतिक दिशा का प्रतीक है. विशेषज्ञों के अनुसार, ये नया लोगो गूगल के AI-केंद्रित विजन की ओर एक झलक देता है. कंपनी अब एक ज्यादा स्मार्ट, फ्यूचरिस्टिक और टेक-सेंट्रिक ब्रांडिंग की ओर अग्रसर है.

Google I/O 2025 में हो सकता है बड़ा ऐलान

गूगल का ये लोगो अपडेट ऐसे समय में सामने आया है जब कंपनी का सालाना टेक इवेंट Google I/O 2025 नजदीक है. माना जा रहा है कि इस इवेंट में गूगल ना केवल नए लोगो की वजह बताएगी, बल्कि इसके पीछे की सोच और विज़न को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान कर सकती है. लोगो सिर्फ एक डिज़ाइन नहीं होता, बल्कि वो किसी भी कंपनी की सोच, दिशा और तकनीकी प्राथमिकताओं को दर्शाता है.

संबंधित ख़बरें
image
Viral
दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दुनिया की सबसे लंबी जीभ वाली महिला

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

दिल्ली मेट्रो बनी अखाड़ा: सीट के लिए दो महिलाओं में बाल नोच-खसोट, वीडियो वायरल

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

लंदन में तिरंगे की लड़ाई… मुस्लिम लड़कियों ने पाकिस्तानियों को दिया मुंहतोड़ जवाब, देखें Viral वीडियो!

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

उदयपुर में दिल दहला देने वाली घटना, तीन आवारा कुत्तों ने 5 साल के मासूम पर किया हमला, देखें Video

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

एयरपोर्ट पर दिखा तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट का क्यूट मोमेंट, Video हुआ वायरल!

Facebook पर शेयर करें Twitter पर शेयर करें WhatsApp पर शेयर करें Telegram पर शेयर करें
Facebook Twitter WhatsApp Telegram

भारत और विश्व की ताज़ा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, और अन्य प्रमुख समाचार।

  • Trustline Media | Noida, India
  • [email protected]
Important Links
  • Petrol & Diesel Price
  • Entertainment News in Hindi
  • Lifestyle News in Hindi
  • Sports News in Hindi
  • Rashifal in Hindi
Newsletter
About Us Terms & Condition Privacy Policy Advertise With Us Editorial Policy Contact

Copyright © 2026 The Samachaar

  • Home